देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को परिसीमन संबंधी विधेयक के मुद्दे को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'स्वयंभू चाणक्य' ने लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए कौटिल्य के 'साम, दाम, दंड, भेद' के सिद्धांत के आखिरी तीन तरीकों का इस्तेमाल किया, लेकिन वह नाकाम रहे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि इस सिद्धांत के पहले तरीके यानी संवाद को कोई मौका क्यों नहीं दिया गया ?रमेश ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पिछले सात महीनों में चार बार (11 अप्रैल, 16 जुलाई, 27 अगस्त और 16 अक्टूबर को) पत्र लिखकर इसी रास्ते का सुझाव दिया है, लेकिन इन पत्रों की सामान्य तौर पर पावती भी नहीं दी गई।'' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा में परिसीमन से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए ''महाकलंकित दो-तिहाई बहुमत'' हासिल करने की बेताबी में 'स्वयंभू चाणक्य' ने 'साम, दाम, दंड, भेद' के सिद्धांत के आखिरी तीन तरीकों का सहारा लिया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।स्वयंभू चाणक्य कौन?दरअसल, जयराम रमेश अक्सर केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'स्वयंभू चाणक्य' कहते हैं।
कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया था कि संसद के सत्र को लेकर जारी अनिश्चितता से संकेत मिलता है कि या तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी अपने ही दावों और बयानबाजी के जाल में फंस गई है या फिर कुछ खतरनाक साजिश चल रही है।मौजूदा संख्या पर ही दें आरक्षणकांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि संसद का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-monsoon-session-2023 data-vars-anchor-text=मॉनसून सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए 100 दिन हो चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।
रमेश ने तब कहा था कि देश के हित में यह होगा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल होने तक लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या और राज्यों के लिए सीटों का मौजूदा आवंटन बरकरार रखा जाए तथा महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया जाए।15 दिसंबर से शीतकालीन सत्र?इस बीच खबर है कि सरकार अगले महीने यानी दिसंबर की 15 तारीख से संसद का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-winter-session data-vars-anchor-text=शीतकालीन सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शीतकालीन सत्र बुला सकती है।
पीटीआई के अनुसार, प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से कहा है कि वे संसद के अगले सत्र की तैयारियां 15 दिसंबर से पहले पूरी कर लें और इस दौरान विदेश यात्रा पर जाने से बचें।
सरकार 15 दिसंबर से पहले संसद सत्र बुलाने पर विचार कर रही है, और संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति इसके लिए तारीखें और अवधि तय कर सकती है। इस सत्र में परिसीमन से जुड़ा <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/women-reservation-bill data-vars-anchor-text=महिला आरक्षण विधेयक data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>महिला आरक्षण विधेयक मुख्य आकर्षण हो सकता है।
इसके अलावा, सरकार लोकसभा और विधानसभा सीटों के संभावित पुनर्वितरण पर होने वाली चर्चा के लिए भी तैयारी कर रही है।