जम्मू-कश्मीर में शेषनाग रोड को चौड़ा करने के प्रस्ताव को लेकर सियासी विवाद और गहरा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना वजह इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रही हैं।
शर्मा का आरोप है कि महबूबा मुफ्ती जानबूझकर शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं और धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली बातें कर रही हैं।न्यूज18 से बात करते हुए सत शर्मा ने कहा कि महबूबा मुफ्ती अमरनाथ यात्रा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के काम पर विवाद खड़ा कर 2008 जैसी स्थिति पैदा करना चाहती हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि विकास और तीर्थयात्रा से जुड़े मुद्दों को सांप्रदायिक या राजनीतिक टकराव में न बदला जाए। शर्मा ने कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती इसी रास्ते पर चलती रहीं तो उन्हें और हाशिए पर धकेला जा सकता है और वे जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने में कामयाब नहीं होंगी।2008 का अमरनाथ भूमि विवाद क्या था?2008 का अमरनाथ भूमि विवाद जम्मू-कश्मीर के इतिहास का एक बहुत संवेदनशील अध्याय माना जाता है।
उस समय की जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी सुविधाएं बनाने के लिए करीब 40 हेक्टेयर जंगल की जमीन श्री अमरनाथजी श्राईन बोर्ड को देने का फैसला किया था।इस फैसले के खिलाफ कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। बाद में जब सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया तो जम्मू क्षेत्र में भी जोरदार आंदोलन हुआ।
दोनों क्षेत्रों में हुए इन आंदोलनों ने जम्मू और कश्मीर के बीच गहरे क्षेत्रीय बंटवारे को सामने ला दिया। यह विवाद लंबे समय तक चला और जम्मू-कश्मीर की राजनीति को काफी प्रभावित किया। सत शर्मा ने इसी पुराने विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि शेषनाग रोड के मुद्दे को भी वैसा ही संवेदनशील बनाने की कोशिश न की जाए।महबूबा मुफ्ती ने क्या चिंता जताई?इस बीच महबूबा मुफ्ती ने शेषनाग झील के पास सड़क निर्माण और खुदाई के काम पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि यह इलाका हिमालय का बहुत नाजुक हिस्सा है और यहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि इतने संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पहले पूरी जांच होनी चाहिए।जम्मू में <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना डोगरा फ्रंट का विरोध प्रदर्शनराजनीतिक माहौल को और गर्म करते हुए शिवसेना डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने उन पर इलाके में शांति भंग करने और पाकिस्तान के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि महबूबा मुफ्ती के बयानों को लेकर उन पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) लगाया जाए।