विजयवाड़ा: भगवान वेंकटेश्वर के एक अज्ञात भक्त आज तक का सबसे बड़ा दान देने जा रहा है। इस भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोना भेंट करने का संकल्प लिया था। वह 26 नवंबर को अपना यह संकल्प पूरा करेंगे। वे तिरुमाला में मंदिर प्रशासन को लगभग 160 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के 45 आभूषण सौंपेंगे।
121 किलो सोने से भगवान तिरुपति के नौ सेटों में 45 आभूषण तैयार किए गए हैं। TTD के सूत्रों के अनुसार, किसी एक भक्त द्वारा भगवान वेंकटेश्वर को दी गई यह अब तक की सबसे बड़ी भेंट है।सीएम चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचेंगेमंदिर प्रशासन के साथ बातचीत पूरी होने के बाद, इन आभूषणों को औपचारिक रूप से सौंप दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के भी 26 नवंबर को तिरुमाला पहुंचने की उम्मीद है। नायडू ने अगस्त 2025 में 'P4' कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान, समाज के प्रति कृतज्ञता और समाज को वापस कुछ देने के विषय पर बात करते हुए पहली बार इस अज्ञात भक्त के बारे में बताया था।अमेरिका जाने से पहले भक्त ने मांगी थी मन्नतमुख्यमंत्री के अनुसार, कई साल पहले अमेरिका जाने से पहले, इस भक्त ने सफलता के लिए भगवान वेंकटेश्वर से प्रार्थना की थी।
बाद में उन्होंने एक IT कंपनी शुरू की और एक सफल उद्यमी बन गए। हाल ही में, अपनी कंपनी में 60% हिस्सेदारी बेचने के बाद उन्हें 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली। इस सौदे के बाद, उन्होंने अपनी संपत्ति का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित करने और भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपना पुराना संकल्प पूरा करने के लिए उन्हें भेंट देने का निर्णय लिया।भक्त ने पहचान गुप्त रखने की अपील कीचंद्रबाबू नायडू को लिखे एक पत्र में, भक्त ने बताया कि अपनी हिस्सेदारी की सफल बिक्री के बाद ही उन्होंने यह भेंट देने का फैसला किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी पहचान गुप्त रखने का भी अनुरोध किया है।15 महीने में बने भगवान के आभूषणदिलचस्प बात यह है कि भक्त द्वारा भेंट किया गया 121 किलोग्राम सोना, तिरुमाला मंदिर के गर्भगृह में मुख्य देवता को सजाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आभूषणों के कुल वजन के बराबर है। सूत्रों ने बताया कि इस सोने से नौ सेटों में 45 आभूषण तैयार करने में लगभग 15 महीने का समय लगा।सूत्र ने बताया कि श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के साथ सभी आवश्यक विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं और वह मंदिर में ही मंदिर प्रशासन को ये आभूषण सौंपेगा।
टीटीडी के सूत्रों के अनुसार, यह तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक श्रद्धालु द्वारा चढ़ाया गया अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा होगा।