शेख हसीना के मुल्क वापसी की तारीख सामने आ गई है। खबर है कि वह 16 दिसंबर को ढाका वापसी की तैयारी कर रहीं हैं। हालांकि, इसे लेकर बांग्लादेश सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि पहला मौका है, जब पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के लौटने की एक स्पष्ट तारीख सामने आई है। खास बात है कि वह दो सालों से भारत में रह रहीं हैं और उनके प्रत्यर्पण को लेकर नई दिल्ली और ढाका में तनाव बना हुआ है।हसीना 16 दिसंबर को भारत से वापस बांग्लादेश लौटने वाली हैं।
रॉयटर्स से बातचीत में हसीना के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है। खास बात है कि 16 दिसंबर को ही बांग्लादेश 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान से आजाद हुआ था। उन्होंने वापसी के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइन्स से वापस लौटने की इच्छा जताई है। इस संबंध में बांग्लादेश सरकार को सूचित कर दिया गया है।क्या है शेख हसीना का प्लानएजेंसी से बातचीत में प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने कहा, 'चूंकि शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश के विमान से भारत आईं थीं, तो वो सरकार से अपील कर रहीं हैं कि उनके दिल्ली से वापस ढाका आने के लिए हवाई यात्रा की व्यवस्था की जाए।' उन्होंने कहा, 'संविधान के खिलाफ जाकर उसे इस तरह देश से बाहर भेजने के बाद, अब सरकार का यह कर्तव्य है कि वह 16 दिसंबर को विजय दिवस पर उसकी बांग्लादेश वापसी का रास्ता साफ करे।'नागरिक के तौर पर लौटना चाहती हैं शेख हसीनाखास बात है कि बांग्लादेश लगातार शेख हसीना के प्रत्यर्पण की कोशिशें कर रहा है।
वही, आवामी लीग नेता ने उनके ढाका लौटने के लिए पहचान पत्र और पासपोर्ट की अपील की थी। खास बात है कि वह नागरिक के तौर पर ढाका जाना चाहती हैं और मुकदमे का सामना करना चाहती हैं। बांग्लादेश की अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है। ढाका का कहना है कि हसीना को एक आम यात्री के रूप में लौटने की अनुमति देने के बजाय द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत से वापस लाया जाना चाहिए।
उन्हें 2024 में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के सिलसिले में मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए नवंबर 2025 में उनकी अनुपस्थिति में मृत्युदंड सुनाया गया था। हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और अदालत के सामने सरेंडर करने की मंशा जताई है। उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है।अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के कारण उनकी सरकार गिरने के बाद देश छोड़कर जाने पर अंतरिम सरकार ने उनका पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया था।
बांग्लादेश में जारी है हिंसाखास बात है कि नवंबर की शुरुआत से ही बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा का दौर जारी है। आंकड़े बता रहे हैं कि अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आवामी लीग और बीएनपी समर्थकों के बीच झड़पों की खबरें सामने आ रहीं हैं। नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के लिए मौजूदा स्थिति चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।
इधर, भारत ने बांग्लादेश में जारी हिंसा के दौर पर कोई भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है।