सिटी मॉन्टेसरी स्कूल लखनऊ के पूर्व छात्र व अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को कहा कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मैं किसी भी विषय में पास नहीं हो सका था। परीक्षा देकर घर लौटते समय रास्ते भर सोच रहा था कि दोस्तों को क्या बताऊंगा, यह कहते हुए अंतरिक्ष यात्री ने अपने स्कूल के दिनों का दिलचस्प किस्सा साझा किया।
सोमवार को लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोल्फ सिटी में विज्ञान मेला कार्यक्रम में उन्होंने अपने जीवन के सफर को साझा किया। वह कई बार भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि उनके जीवन की यात्रा की शुरुआत माता-पिता के घर से हुई। इसके बाद सीएमएस में पढ़ाई की और शिक्षकों से जीवन के शुरुआती संस्कार और सीख मिली। आगे की पढ़ाई और प्रशिक्षण के दौरान उनके व्यक्तित्व को आकार देने में अहम भूमिका निभाई।CMS गोल्फ सिटी कैंपस में लगे विज्ञान मेले में आए थे शुभांशुलखनऊ के CMS गोल्फ सिटी कैंपस में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था।
इसमें वायुसेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित लखनऊ पहुंचे। उनके साथ एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहे। दोनों ने छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी और उनके मॉडल व प्रयोगों की जानकारी ली।'स्कूल की सीख का महत्व बाद में समझ आया'अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बनने का गौरव हासिल करने वाले शुभांशु ने कहा कि स्कूल में बिताया समय उनके लिए बेहद खास रहा है।
बचपन में यहां जो कुछ सीखा, उसका महत्व बाद में समझ आया। भारतीय वायु सेना में भी उन्हें कई ऐसी सीख मिलीं, जो स्कूल के दिनों से जुड़ी थीं। वर्ष 2001 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी।कौन हैं शुभांशु शुक्लाशुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी पायलट और टेस्ट फ्लाइंग विशेषज्ञ हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए के जरिए उनकी वायुसेना में भर्ती हुई थी।
2019 में विंग कमांडर की रैंक हासिल की। लड़ाकू विमानों में 2000 घंटे से ज्यादा का अनुभव है। 2019 में वह ISRO के गगनयान मिशन के लिए ट्रेन होने वाले चार लोगों में से एक थे । जुलाई 2025 में वह Axiom 4 मिशन के हिस्से के तौर पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले इंडियन बने। वह 1984 में राकेश शर्मा के बाद आउटर स्पेस जाने वाले दूसरे इंडियन हैं।
2026 में उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।युवाओं के सपनों से आकार लेगा भारत : वायु सेनाध्यक्षभारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने विज्ञान मेले में कहा कि एआई के दौर में विद्यार्थियों को सिर्फ जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि सोचने, सवाल पूछने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।
तकनीक को अपना विकल्प नहीं बल्कि अपनी क्षमता बढ़ाने का माध्यम बनाएं। भारत का भविष्य युवा पीढ़ी के सपनों, फैसलों और प्रयासों से आकार लेगा।