परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमलावर बनी हुई है। मुख्य विपक्षी दल की तरफ से दावा किया गया कि केंद्र सरकार के नंबर-1 और नंबर 2 के बीच में भारी मतभेद बने हुए हैं। वह मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के 100 दिनों बाद भी यह तय नहीं कर पाए हैं कि स्पेशल सेशन लाने वाले हैं या फिर नहीं।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया कि सरकार को इस मामले पर आगे आना चाहिए और ऐलान करना चाहिए कि जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता, तब तक परिसीमन नहीं होगा।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एएनआई के साथ बात करते हुए कहा कि 1976 में इंदिरा गांधी ने परिसीमन को 25 साल के लिए आगे बढ़ा दिया था। ठीक उसी तरह तत्कालीन पीएम अटल बिहारी ने भी इसे 25 साल के लिए आगे बढ़ाया।

अब पीएम मोदी को भी इसे आगे बढ़ा देना चाहिए। इतना ही नहीं जयराम रमेश ने दावा किया कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के दोनों बड़े नामों के बीच में भारी मतभेद हैं। उन्होंने कहा, नंबर-1 और नंबर-2 के बीच में भारी मतभेद हैं। साहब और उनके नीचे काम करने के बीच भारी मतभेद हैं। कई मुद्दों पर यह मतभेद हैं। 100 दिन के अंदर भी वह तय नहीं कर पाए हैं कि सत्रावसान होगा या स्पेशल सेशन लगेगा।100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ- जयराम रमेशइससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परिसीमन के मुद्दे पर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने लिखा, 2026 के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए आज 100 दिन हो गए हैं, लेकिन संसद का सत्रावसान अब तक नहीं हुआ है। किसी भी राजनीतिक दल के साथ नए और ठोस प्रस्तावों पर गंभीरता से, व्यवस्थित तरीके से कोई चर्चा नहीं हुई है। यहां तक कि मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा प्रधानमंत्री को चार पत्र लिखे जाने के बावजूद अब तक सर्वदलीय बैठक भी नहीं बुलाई गई है।रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह 'दागी बहुमत' जुटाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा, पीएम-एचएम की जोड़ी परिसीमन पर संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई का बेहद दाग़ी बहुमत जुटाने की तलाश में अब भी है। किसी को नहीं पता कि इस नए विधेयक में क्या होगा, क्योंकि पुराना विधेयक 17 अप्रैल, 2026 को भारी बहुमत से गिर चुका है। दागी बहुमत से जयराम रमेश का तंज उन सांसदों के ऊपर है, जो अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए के साथ गए हैं।परिसीमन के विरोध में कांग्रेस, लोकसभा की मौजूद संख्या रखने पर दिया बलजयराम रमेश ने परिसीमन का विरोध करते हुए तर्क दिया कि जब तक देश विकसित नहीं हो जाता, तब तक परिसीमन को न किया जाए।

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा पीएम मोदी को इंदिरा गांधी और अटल बिहारी की तरह ही फैसला लेना चाहिए, और परिसीमन को टाल देना चाहिए। जयराम रमेश ने कहा कि विकसित भारत की पहचान बनना चाहिए परिसीमन।प्रधानमंत्री मोदी मानसिक रूप से विचलित- जयराम रमेशजयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति से पीएम मोदी मानसिक रूप से चिंतित हैं।

उन्होंने लिखा, 19 नवंबर को FICCI सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि वे मानसिक रूप से काफी विचलित हैं, और ऐसा होना स्वाभाविक भी है। परिसीमन पर बहस और चर्चा के लिए ऐसे शांत चित्त लोगों की जरूरत है, जो उन तनावों से मुक्त हों जिनसे प्रधानमंत्री घिरे हुए हैं।

इसके लिए विभिन्न हित धारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी जरूरी है।अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रमेश ने कहा कि लोकसभा और राज्यों के प्रतिनिधित्व का वर्तमान स्वरूप को बरकरार रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, देश के हित में यही होगा कि लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या और राज्यों के प्रतिनिधित्व का वर्तमान स्वरूप बरकरार रखा जाए और वर्तमान राज्यवार सीटों का मौजूदा बँटवारे में ही महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू कर दिया जाए।

इस व्यवस्था को तब तक यथावत रखा जाना चाहिए, जब तक बड़े जोर-शोर से प्रचारित ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता। यह उस लक्ष्य के प्रति उचित सम्मान होगा, क्योंकि पूरी तरह से नए परिसीमन के नतीजों को तभी बेहतर ढंग से संभाला जा सकता है, जब ‘विकसित भारत’ का सपना हकीकत बन चुका हो।बता दें, कांग्रेस पार्टी का यह हमला केंद्र सरकार द्वारा लाए गए परिसीमन और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/women-reservation-bill data-vars-anchor-text=महिला आरक्षण विधेयक data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में है।

यह बिल संसद में गिर गया था। उस समय सरकार ने इसे पास करवाने के लिए बड़ा प्रयास किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद पटल पर खड़े होकर कहा था कि वह इस बिल का क्रेडिट विपक्ष को देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इसके बाद भी यह बिल गिर गया। विपक्ष का आरोप था कि महिला आरक्षण की आड़ में सरकार परिसीमन बिल को पास करवाने की कोशिश कर रही है।

हालांकि इस बिल के गिरने के बाद दूसरी पार्टियों से काफी सांसद एनडीए में शामिल हुए हैं। लेकिन अभी भी केंद्र सरकार दो-तिहाई बहुमत से दूर है।