उरई जिले में आटा-इटौंरा मार्ग पर गुरुवार को बालू से भरे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। ">http:// इसके बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि जिले में ओवरलोड बालू लदे ट्रक लगातार बेखौफ दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।