कानपुर में नजीराबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये की चरस के साथ कर्नलगंज निवासी फैसल और एक महिला निक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी नेपाल से चरस की बड़ी खेप लाकर अजमेर शरीफ के रास्ते मुंबई ले जा रहे थे। सेंट्रल जोन डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर इस कार्रवाई और तस्करी के रूट का खुलासा किया।

नेपाल से लाकर अजमेर शरीफ के रास्ते मुंबई पहुंचानी थी खेप सेंट्रल जोन डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं।