Top News Today: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/akhilesh-yadav data-vars-anchor-text=अखिलेश यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अखिलेश यादव ने महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर 33 नए वादे किए हैं।
दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के तीन बड़े नेताओं सौरभ दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो गया है। अब ये तीनों देश नहीं छोड़ सकेंगे। पढ़ें शाम की पांच बड़ी खबरें...सपा ने 2027 का घोषणापत्र जारी कियासमाजवादी पार्टी ने गुरुवार को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया।
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर वर्गों को साधने वाले 33 नए वादे किए। सपा ने कहा कि प्रदेश में जातिगत जनगणना शुरू की जाएगी और उसके अनुरूप सुरक्षा दी जाएगी। महिलाओं और मुसलमानों के खिलाफ जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। गरीब और PDA वर्ग के लिए समाजवादी कैंटीन खोली जाएंगी, जहां 5 रुपये की थाली मिलेगी।
बुजुर्ग महिलाओं और बुजुर्ग कारीगरों को सालाना 40 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम और क्लब भी बनाए जाएंगे। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/sp-33-big-promises-akhilesh-manifesto-aims-to-reach-out-to-the-youth-women-and-farmers-201795694140996.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...सीजेपी नेताओं पर लुकआउट नोटिसकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन बड़े नेताओं (सौरभ दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका) के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो गया है।
इसका मतलब है कि ये तीनों अभी देश नहीं छोड़ सकते। यह नोटिस 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर के सिलसिले में जारी किया गया। दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को सौरभ दास के लुकआउट की पुष्टि हुई थी। लुकआउट सर्कुलर एयरपोर्ट और बॉर्डर पर अलर्ट के रूप में काम करता है।
<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/lookout-circular-against-abhijeet-dipke-ashutosh-ranka-along-with-saurav-das-201795692018523.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...'फायदा हो तो बाहर निकालते हैं, नहीं तो जेल भेज देते हैं'सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/anand-mohan-singh data-vars-anchor-text=आनंद मोहन data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>आनंद मोहन की रिहाई रद्द कर दी।
उन्हें एक महीने में फिर से जेल जाना होगा। यह मामला गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड से जुड़ा है। नेता प्रतिपक्ष <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/tejashwi-yadav data-vars-anchor-text=तेजस्वी यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>तेजस्वी यादव ने कहा कि <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nitish-kumar data-vars-anchor-text=नीतीश कुमार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नीतीश कुमार और बीजेपी का तरीका यही है, जब फायदा हो तो निकाल देते हैं, नहीं तो अंदर करवा देते हैं।
उन्होंने अनंत सिंह की जेल वापसी पर भी टिप्पणी की और कहा कि विश्वास मत के समय गद्दारी करने वालों को सजा मिल गई। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/bihar/tejaswi-yadav-attacks-on-nitish-kumar-bjp-on-anant-singh-anand-mohan-jai-returning-201795684156895.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में 40 रन बनाएएशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में डबल सेंचुरी बनाने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन थम गया।
गुरुवार को इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के सेमीफाइनल में उन्होंने 27 गेंदों में 40 रन बनाए (4 चौके और 3 छक्के)। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 80 रनों की साझेदारी की, लेकिन जनिथ लियानागे ने उन्हें आउट कर दिया। यह 2026 में उनकी 9वीं ऐसी पारी है, जहां वे फिफ्टी से चूके। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/vaibhav-sooryavanshi-misses-fifty-vs-sri-lanka-a-semifinal-after-a-double-century-this-happened-for-the-9th-time-in-2026-201795689493477.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...सोने की कीमत में गिरावटअमेरिका में महंगाई अधिक रहने की खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर लगभग 3,575 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
रुपये में यह करीब 1.07 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बैठता है। घरेलू बाजार में सोना 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चल रहा है। बुधवार को भाव 1,21,038 रुपये था। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह सोना 1,22,804 रुपये और चांदी 1,47,316 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/business/price-of-10-grams-of-gold-in-international-market-reached-rs-1-07-lakh-while-in-domestic-market-crossed-rs-1-22-lakh-201795665515659.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...