कई मामलों में भारत के रहमो-करम पर जी रहे बांग्लादेश को एक और तगड़ा झटका लगने वाला है। उस पर अगले महीनेभर के लिए बिजली संकट पैदा हो सकता है, जिसकी वजह से वो अंधेरे में डूब जाएगा। दरअसल, बांग्लादेश को बड़े पैमाने पर भारत से बिजली सप्लाई होती है, लेकिन अब झारखंड में अडानी पावर प्लांट से होने वाली बांग्लादेश को सप्लाई आधी होने जा रही है।

अगले 25 दिनों तक बांग्लादेश को यह संकट उठाना पड़ सकता है। गोड्डा में स्थित पावर प्लांट में दो में से एक जेनरेटिंग यूनिट मेंटेनेंस की वजह से बंद (ऑफलाइन) हो रही है। सितंबर में एक यूनिट में खराबी आई थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई कम कर दी गई थी।bdnews24.com के अनुसार, अडानी के गोड्डा प्लांट में दो 800-MW यूनिट में से एक आज आधी रात से बंद हो जाएगी।

यह हर साल होने वाले मेंटेनेंस की वजह से होगा और यह 18 दिसंबर तक चलेगा। यानी कि अगले 25 दिनों तक जब तक बांग्लादेश को बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। वहीं, प्लांट की दूसरी 800 मेगावॉट की यूनिट सही तरह से काम करती रहेगी। इन दिनों बांग्लादेश में महंगाई, गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स की सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रोटेस्ट हो रहे हैं।इसके अलावा, राजनैतिक तौर पर भी उठापटक जारी है।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वतन वापसी का ऐलान किया है। इससे उनकी पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भरा हुआ है। पिछले दिनों बुलाए गए बंद के दौरान काफी तोड़फोड़ और आगजनी भी देखने को मिली। ऐसे में अगर अब जब बांग्लादेश में बिजली संकट पैदा हो रहा है तो इस तरह के प्रोटेस्ट में लोगों का गुस्सा और बढ़ सकता है।रेगुलर प्रोग्राम का हिस्सा हैं मेंटेनेंस'द बिजनेस स्टैंडर्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी पावर का कहना है कि प्लांट में मेंटेनेंस प्लान किया गया है और इसके रेगुलर मेंटेनेंस प्रोग्राम का हिस्सा है।

बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) ने शटडाउन के लिए सहमति दे दी थी। मेंटेनेंस के काम में सर्विसिंग, इंस्पेक्शन आदि शामिल होगा। इसको इसलिए समय समय पर किया जाता है, ताकि अगर कोई दिक्कत हो तो वह दूर हो जाए। भविष्य में भी किसी तरह की कोई तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े। बता दें कि अडानी पावर के साथ बांग्लादेश की बिजली कंपनी ने 2017 में बिजली खरीदने के लिए समझौते पर साइन किया था।

यह समझौता अगले 25 सालों के लिए है।