मदुरै के पास तिरुप्परनकुंद्रम की पहाड़ी पर 24 नवंबर की रात दीया तो जला, लेकिन वह दीया सुप्रीम कोर्ट के बताए गए पत्थर के खंभे (दीपाथून) पर नहीं, बल्कि उची पिल्लयार मंदिर के पास दीप मंडपम में जलाया गया। इसी फैसले को लेकर तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय से सीधा सवाल पूछा है और लिखित जवाब मांगा है।

गवर्नर ने संविधान के अनुच्छेद 167 (b) का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री से पूछा है कि कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। इस प्रावधान के तहत मुख्यमंत्री को राज्य के प्रशासन से जुड़ी जानकारी और गवर्नर द्वारा मांगे गए प्रस्तावों का विवरण देना होता है। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हमारे सहयोगी HT को बताया कि हां, गवर्नर ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है।क्या है पूरा मामला?मदुरै के पास तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर हर साल कार्तिगई दीपम त्योहार मनाया जाता है।

24 नवंबर को इस त्योहार के दौरान दीया जलाया गया, लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा बताई गई जगह दीपाथून पर नहीं, बल्कि उची पिल्लयार मंदिर के पास दीप मंडपम में जलाया गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक आदेश में कहा था कि इस बार एक बार के उपाय के तौर पर दीपाथून (पत्थर का पुराना खंभा) पर दीया जलाया जाए।

कोर्ट का यह फैसला हिंदू संगठनों की याचिका पर आया था। बावजूद इसके दीया पारंपरिक जगह पर ही जलाया गया।यही कारण है कि गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा है कि कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 167 (b) का हवाला दिया है। इस प्रावधान के तहत मुख्यमंत्री को राज्य के प्रशासन से जुड़ी कोई भी जानकारी और गवर्नर द्वारा मांगे गए कानून या प्रस्तावों की जानकारी देनी होती है।क्या है मंदिर बोर्ड का पक्ष?वहीं, मंदिर प्रशासन ने इस फैसले का बचाव किया है।

उची पिल्लयार मंदिर के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष वी. षणमुगसुंदरम ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि कार्तिगई दीपम को सदियों से पहाड़ी के ऊपर उची पिल्लयार मंदिर के पास दीपा मंडपम में ही जलाया जाता रहा है। यह जगह मुख्य देवता (मूलवर) के सिर के ठीक ऊपर है। बोर्ड का कहना है कि यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि दीया उसी पारंपरिक जगह पर जलाया जाए जहां आमतौर पर जलाया जाता है।

प्रेस नोट में लिखा गया है कि ऐसी दीर्घकालिक सतत प्रथाएं, धार्मिक परंपराएं और अनुष्ठान तथा आगम नियम मंदिर की विशिष्ट धार्मिक पहचान माने जाते हैं। इनकी रक्षा जरूरी है।कलेक्टर ने मांगी माफीवहीं, मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा ने सुप्रीम कोर्ट को दी गई स्टेटस रिपोर्ट में माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है क दीपाथून में दीया न जलाने के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।

कलेक्टर ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश के अनुसार दीपाथून पर दीया जलाने के लिए 21 से 24 नवंबर के बीच 'सभी जरूरी कदम' उठाए थे। उन्होंने देवस्थानम से मंजूरी दिलाने के लिए टीम भी भेजी थी, लेकिन अंततः दीया पारंपरिक जगह पर ही जलाया गया।प्रदेश में सियासत तेजवहीं, इसको लेकर प्रदेश में सियासत तेज है।

एक तरफ कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों और विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सदियों पुरानी परंपराओं का सम्मान किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और कई हिंदू संगठनों ने टीवीके सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी की गई।बहुत पुराना है विवादबता दें कि यह विवाद सालों पुराना है।

दशकों तक दीया तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी की निचली ढलान पर उची पिल्लयार मंदिर के पास दीपा मंडपम में जलाया जाता रहा। हिंदू संगठनों ने मांग की थी कि दीया दीपाथून पर जलाया जाए।दीपाथून पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर स्थित एक पुराना पत्थर का दीया-स्तंभ है। यह हजरत सुल्तान सिकंदर बादुशा औलिया दरगाह से लगभग 50 मीटर की दूरी पर है।

कुछ संगठनों का कहना है कि दीपाथून पर दीया जलाना उनकी पुरानी मांग है, जबकि मंदिर बोर्ड इसे पारंपरिक प्रथा के खिलाफ बताता है।