दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित विशेष एनआईए अदालत ने मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को एक राहत दी है। इस दौरान कोर्ट ने तहव्वुर को अपनी नवजात पोती को देखने के लिए परिवार से दो बार वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दे दी है। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत ने बुधवार को राणा की अर्जी पर सुनवाई के बाद 14 दिसंबर और चार जनवरी 2027 को 10-10 मिनट के लिए वीडियो कॉल पर बात करने की इजाजत दी।अदालत ने स्पष्ट किया कि वीडियो कॉल शाम छह से सात बजे के बीच जेल अधीक्षक की मौजूदगी में की जाएगी और इसकी रिकॉर्डिंग भी होगी।

कोर्ट के निर्देश के अनुसार कॉल शुरू होने पर पहले जेल अधीक्षक दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति का अभिवादन करेंगे। जवाब मिलने के बाद ही फोन राणा को दिया जाएगा।भविष्य में ऐसी मांग नहीं करने की शर्त रखीइसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि आरोपी इन्हीं आधारों पर भविष्य में ऐसी किसी सुविधा की मांग नहीं करेगा। राणा की ओर से न्यायमित्र निशांत सिंह ने अर्जी दाखिल कर अमेरिका में रह रहे उसके परिवार से वीडियो कॉल की अनुमति मांगी थी।राणा के वकील ने अदालत के सामने दी यह दलीलराणा की ओर से अदालत में पेश उनके वकील ने दलील दी कि राणा दस अप्रैल 2025 से हिरासत में है और तब से अपने परिवार से मिल नहीं पाया है।

उन्होंने अदालत को बताया कि राणा अबतक अपनी नवजात पोती को भी नहीं देख सका है। हालांकि, उसे फोन पर बात करने की सुविधा मिल रही है।अदालत ने नहीं मानी एनआईए के वकील की दलीलएनआईए ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि हिरासत में बंद आरोपी को वीडियो कॉल की सुविधा पाने का कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि कोर्ट ने एनआईए के वकील की इस दलील को नहीं माना, और तहव्वुर हुसैन राणा को अपनी पोती को देखने के लिए परिवार से वीडियो कॉल पर बात करने की इजाजत दे दी।26 नवंबर 2008 की रात को शुरू हुए थे हमलेबता दें कि छब्बीस नवंबर 2008 की रात शुरू हुए और 29 नवंबर की सुबह तक चले इन हमलों में मुंबई की कई प्रमुख जगहों को निशाना बनाया गया था।

इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ताजमहल पैलेस होटल, ट्राइडेंट होटल, नरीमन हाउस (चाबड हाउस), लियोपोल्ड कैफे और कामा एंड एल्ब्लेस अस्पताल शामिल थे।दस में से नौ हमलावरों को मार गिराया गया थाइस हमले को दस हमलावरों ने अंजाम दिया था, जिनमें से मोहम्मद अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। बाद में उस पर मुकदमा चला, उसे दोषी ठहराया गया और नवंबर 2012 में उसे फांसी दे दी गई थी।

डेविड कोलमैन हेडली (जो हमलों से पहले मुंबई की रेकी करने वाले मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था) ने बाद में अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय अदालत के सामने गवाही दी।वहीं इन हमलों की साजिश के एक अन्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत में मुकदमा चलाने के लिए 2025 में अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया था।

हालांकि, इन हमलों के कई प्रमुख साजिशकर्ता तथा आका अब भी भारत की पहुंच से बाहर हैं, और माना जाता है कि उनमें से कई पाकिस्तान में मौजूद हैं।