बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह 16 दिसंबर को वतन वापसी करेंगी। उनके इस प्लान पर पड़ोसी देश में हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ जहां तारिक रहमान सरकार भारत से उनके प्रत्यर्पण की लगातार मांग कर रही है और कई पार्टियां हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग का विरोध कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रतिबंधित अवामी लीग के लोग सड़कों पर उतरकर उत्पात मचा रहे हैं।

इस बीच भारत ने ढाका को दो टूक कहा है कि वो शेख हसीना की वतन वापसी और प्रत्यर्पण को एक आईने से न देखे।विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का अपनी मर्जी से अपने देश लौटने का प्लान, ढाका की प्रत्यर्पण की मांग से अलग है। दरअसल, हसीना ने कहा है कि वह भारत में दो साल से ज्यादा समय तक निर्वासित रहने के बाद 16 दिसंबर को अपने देश लौटना चाहती हैं।

वहीं, बांग्लादेश सरकार ने फिर दोहराया है कि उन्हें केवल प्रत्यर्पण के जरिए ही भारत ले साया जा सकता है।ये हसीना और बांगलादेश सरकार के बीच का मामलाविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए साफ शब्दों में कहा कि यह बांग्लादेश की निर्वासित नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश सरकार के बीच का मामला है।

हसीना के प्रत्यर्पण के बारे में उन्होंने कहा कि बंगलादेश की ओर से जो प्रत्यर्पण का अनुरोध आया है उसकी एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक किसी नागरिक के अपने देश लौटने का सवाल है और उसके लिए किस प्रकार के यात्रा दस्तावेज जरूरी हैं वह प्रत्यर्पण के अनुरोध से एक अलग मामला है।अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने पर चिंताभारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

MEA प्रवक्ता ने बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं के बारे में कहा , जो हिंसा की वारदातें हुई हैं , जिनमें अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है। हम उस पर चिंता व्यक्त करते हैं और बांग्लादेश सरकार से अपेक्षा करते हैं कि इन मुद्दों की जांच होगी और जो लोग इनके पीछे हैं उन को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। 16 दिसंबर के क्या मायने?बता दें कि भारत में रह रहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना है।

यह वही दिन है, जिस दिन बांग्लादेश 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर अपनी <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय का उत्सव मनाता है। स्वदेश लौटने की प्रस्तावित तारीख की घोषणा करते हुए उनके प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि हसीना ने बांग्लादेश सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान से दिल्ली से उनकी वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

इस बयान से ढाका में तीखी प्रतिक्रिया आई है और सरकार ने कहा है कि हसीना को 'हथकड़ियों में' वापस लाया जाएगा और उनके साथ वैसा ही बर्ताव किया जाएगा जैसा विदेश में रह रहे किसी दोषी भगोड़े के साथ किया जाता है। उधर, हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को पूरे बांग्लादेश में पूर्ण लॉकडाउन का आह्वान किया है।

पार्टी ने सरकार के सामने 8 मांगें रखी हैं, जिनमें पार्टी से प्रतिबंध हटाना, राजनीतिक बंदियों की रिहाई और हसीना पर दर्ज मुकदमे वापस लेना शामिल है।