http:// व्हाट्सएप स्टेटस से जेवरों की जानकारी मिली पूछताछ में सामने आया कि पूजा की करीब चार साल पहले एक शादी समारोह में गौतम से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पूजा गौतम पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि दोनों पहले से शादीशुदा थे। गौतम ने खर्च उठाने में असमर्थता जताई, तो पूजा ने रुपये जुटाने का रास्ता सुझाया।

उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाली सीमा के पास काफी जेवर हैं। पुलिस के मुताबिक, पूजा ने सीमा के व्हाट्सएप स्टेटस पर उसे गहने पहने देखा था और इसी से उसे घर में रखे जेवरों की जानकारी मिली। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया इसके बाद गौतम, आसिफ और पूजा ने घर का पिछला दरवाजा तोड़कर अलमारी से जेवर और नकदी चोरी कर ली।

कुछ गहने सुनार राम वर्मा और आगरा के माही ज्वैलर्स के संचालक विजय माने को बेच दिए गए। पुलिस ने 35.850 ग्राम सोने, 541 ग्राम चांदी के जेवर, 2.32 लाख रुपये नकद और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। बरामद माल की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई गई है। आगरा के सुनार विजय माने की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।