शामली,संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में शामली की कैराना विधानसभा सीट पर हसन परिवार का खासा दखल रहा है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा विधायक नाहिद हसन पर दांव खेला है। लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीत चुके नाहिद हसन अब चौथी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे।
सपा के इस फैसले को कैराना में अपने पुराने राजनीतिक आधार को बरकरार रखने और अनुभवी चेहरे के सहारे चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।पार्टी ने नए चेहरे पर दांव लगाने के बजाय मौजूदा विधायक को दोबारा मौका देकर अपनी सियासी निरंतरता का संदेश दिया है। कैराना में नाहिद हसन का अब तक का चुनावी सफर भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ जीत के रिकॉर्ड से जुड़ा रहा है।
वर्ष 2014 के विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के अनिल चौहान को करीब 1,099 मतों से हराकर पहली बार विधानसभा में जगह बनाई थी।वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा की मृगांका सिंह को करीब 21,162 मतों से शिकस्त देकर दूसरी बार विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने मृगांका सिंह को मैदान में उतारा, लेकिन नाहिद हसन ने जेल में रहते हुए करीब 25,887 मतों से जीत दर्ज की।
उस चुनाव में उनकी बहन इकरा हसन ने प्रचार की कमान संभाली थी।तीन पीढ़ियों से कैराना की राजनीति में हसन परिवारकैराना की राजनीति में हसन परिवार की मौजूदगी तीन पीढ़ियों से रही है। नाहिद हसन के दादा चौधरी अख्तर हसन कैराना से सांसद रहे। उनके पिता चौधरी मुनव्वर हसन ने विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और विधान परिषद यानी चारों प्रमुख सदनों का प्रतिनिधित्व किया था।
सबसे कम उम्र में चारों सदनों का सदस्य बनने की उनकी उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुई। नाहिद हसन की मां तबस्सुम हसन भी कैराना से सांसद रह चुकी हैं।भाई विधानसभा, बहन लोकसभा में कर रहीं प्रतिनिधित्वहसन परिवार की राजनीतिक विरासत को वर्तमान में नाहिद हसन और उनकी बहन इकरा हसन आगे बढ़ा रहे हैं।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में नाहिद हसन के जेल में रहने के दौरान इकरा हसन ने उनके चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वर्ष 2024 के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/loksabha-election data-vars-anchor-text=लोकसभा चुनाव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने इकरा हसन को कैराना से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज कर संसद में जगह बनाई।
मौजूदा समय में नाहिद हसन कैराना से विधायक हैं, जबकि इकरा हसन कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।