सौरभ दास यानी कॉकरोच जनता पार्टी के नेता की विदेश यात्रा पर रोक को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके की एक टिप्पणी की चर्चा है, जिसमें उन्होंने नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों का उदाहरण दिया है। उन्होंने सौरभ दास को भी फ्रॉड करने की सलाह दी है। इसके पहले उन्होंने दास के पासपोर्ट पर उठ रहे सवालों पर आपत्ति जताई है।सौरभ दास ने सोमवार को आरोप लगाए थे कि सरकार ने उन्हें विदेश जाने से रोक दिया है।

उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के बुलावे पर लंदन जा रहे थे। उन्होंने बताया था कि पैनल चर्चा और लेक्चर के लिए उन्हें न्योता दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि सरकार ने उन्हें यात्रा करने से रोक दिया है।अभिजीत दीपके की सौरभ दास को सलाहसीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने लिखा, 'विजय माल्या- 9 हजार करोड़ रुपये का फ्रॉड, नीरव मोदी 6 हजार 498 करोड़ रुपये का फ्रॉड, मेहुल चोकसी 7 हजार 80 करोड़ रुपये का फ्रॉड।

इन सभी तीनों को देश छोड़कर भागने दिया गया। सौरभ दास भाई कोई बड़ा फ्रॉड कर अगर बाहर जाना है तो।' इससे पहले उन्होंने कहा था, 'काश सौरभ ने बैंक लूटा होता या फ्रॉड किया होता। फिर सरकार उसे जरूर लंदन जाने देती।'पासपोर्ट मुद्दा उठायादीपके ने सौरभ दास के पासपोर्ट के मुद्दे पर भी सरकार से सवाल किया है। उन्होंने लिखा था, 'सौरभ के पासपोर्ट में गड़बड़ियां?

उसका पासपोर्ट तो इसी सरकार ने साल 2019 में जारी किया था। उन्हें 7 साल से कोई गड़बड़ियां नहीं मिली हैं, लेकिन सीजेपी के गठन और सौरभ दास के उसके सबसे बड़े चेहरों में से एक बनने के बाद अचानक मिलने लगीं।'उन्होंने यह भी कहा था, 'उसे कल रात हवाई अड्डे पर रोक लिया गया और बताया गया कि वह भारत से बाहर नहीं जा सकता।

एक भारतीय विदेश यात्रा क्यों नहीं कर सकता? क्या वह अपराधी है? दास द्वारा की गई सबसे बड़ी गलती यह है कि उसने कोई घोटाला या धोखाधड़ी नहीं की।'लंदन का कार्यक्रमदास ने मंगलवार को कहा, 'मुख्य कार्यक्रम ऑक्सफोर्ड यूनियन में था। यह एक दिसंबर का कार्यक्रम था, जिसमें रत्ना और मुझे आमंत्रित किया गया था।' उन्होंने बताया कि सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी बुलाया गया था।

उन्होंने कहा कि छात्रों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय और क्वीन मैरी विश्वविद्यालय में भी कार्यक्रमों की योजना बनाई थी, जिनमें से कुछ कार्यक्रमों को विश्वविद्यालयों और अन्य को उनके छात्रों का समर्थन मिला था। सरकार पर लगाए आरोपदास ने कहा, 'यदि मैं नीरव मोदी, विजय माल्या या मेहुल भाई चोकसी होता, तो मेरे साथ क्या होता?

मेरे लिए लाल कालीन बिछाया जाता, मुझे वीआईपी सुरक्षा के बीच हवाई अड्डे ले जाया जाता और मैं तीन-चार घंटे में लंदन के लिए रवाना हो गया होता।' उन्होंने यह भी दावा किया कि माल्या ने 2018 में संसद में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ एक गुप्त बैठक की थी जिसके दौरान उन्होंने देश छोड़ने से पहले लंदन जाने की अपनी यात्रा योजनाओं का खुलासा किया था।

इधर, रत्ना सिंह का कहना है कि उनका वीजा ब्रिटेन सरकार ने रिजेक्ट किया था। हालांकि, उन्होंने इसकी वजह का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि सौरभ दास का मामला अलग है।