यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। सबसे ज्यादा चर्चा सूची में शामिल सहारनपुर देहात से टिकट पाने वाले आशु मलिक की हो रही है। आशु मलिक मौजूदा विधायक भी हैं। आशु को टिकट देकर सपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। सपा ने आशु को टिकट के जरिए कांग्रेस के बड़बोले नेता और गठबंधन में सीटें फाइनल करने वाली कमेटी में शामिल इमरान मसूद को बड़ा संदेश दे दिया है।
सपा के घोषित पांच प्रत्याशियों में दो उसी सहारनपुर से हैं जहां से इमरान मसूद सांसद हैं। आशु पिछले दिनों सांसद इमरान मसूद से दिशा की बैठक में भिड़ंत के बाद चर्चा में भी आए थे। आशु मलिक और इमरान मसूद का छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है।अखिलेश यादव ने आशु मलिक को टिकट देकर न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने मुस्लिम वोट बैंक को साधने का दांव चला है, बल्कि ओवैसी के अब्दुल वाले दांव को भी कमजोर करने की कोशिश की है।
इमरान मसूद के साथ ही सहयोगी कांग्रेस को भी कड़ा सियासी संदेश दे दिया है। सहारनपुर देहात सीट से आशु मलिक का नाम सबसे पहली सूची में घोषित करने के पीछे सपा की गहरी रणनीति मानी जा रही है।कांग्रेस की दावेदारी पर ब्रेकसपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर अभी मंथन चल ही रहा है और सपा ने टिकट घोषित कर दिया।
कांग्रेस इस सीट पर भी अपनी नजरें गड़ाए बैठी थी। पहली ही लिस्ट में उम्मीदवार उतारकर सपा ने साफ कर दिया है कि वह अपनी जीती हुई सीटों पर कोई समझौता नहीं करेगी। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद इस सीट पर अपने करीबी को चुनाव लड़वाने की पैरवी कर रहे थे। ऐसे में आशु मलिक को टिकट देकर अखिलेश यादव ने इमरान मसूद के दबाव को पूरी तरह खारिज कर दिया है।ओवैसी के अब्दुल वाले वार पर पलटवारएआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी के अब्दुल का भी जवाब पहली सूची में दिखाई देता है।
पांच में से चार प्रत्याशी मुस्लिम समाज से हैं। पश्चिमी यूपी में सपा को एक ऐसे मुखर मुस्लिम चेहरे की जरूरत है जो जमीनी स्तर पर आक्रामक राजनीति कर सके। पहली सूची में चार मुस्लिम चेहरे (उमर अली खान, आशु मलिक, नाहिद हसन और महबूब अली) को उतारकर सपा ने आक्रामक रुख अपनाने का संदेश दिया है।जब खुलेआम भिड़ गए थे इमरान मसूद और आशु मलिकएक ही गठबंधन में होने के बाद भी सपा विधायक आशु मलिक और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बीच तनातनी सार्वजनिक मंचों पर दिखाई दे चुकी है।
सबसे ताजा और चर्चित विवाद अगस्त में दिखाई दियाा था। सहारनपुर के विकास भवन सभागार में दिशा (DISHA) बैठक के दौरान दोनों नेता भिड़ गए थे। बैठक में एक अधूरे नाले के निर्माण और जनता के मुद्दे उठाने को लेकर आशु मलिक और इमरान मसूद मे अधिकारियों के सामने ही भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान कैराना सांसद इकरा हसन भी मौजूद थीं।
इससे पहले मई 2025 में जब इमरान मसूद ने सहारनपुर देहात से दूसरे प्रत्याशी को लड़ाने का बयान दिया था, तब आशु मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मसूद को 'कांग्रेस का स्लीपर सेल' तक बता दिया था।कौन हैं आशु मलिक?आशु मलिक का जन्म 6 अप्रैल 1981 को मुजफ्फरनगर में शेरदीन के परिवार में हुआ था। वे पिछड़ी जाति (मुस्लिम ओबीसी) से आते हैं और उन्होंने गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित बॉयज इंटर कॉलेज से हाईस्कूल तक शिक्षा प्राप्त की है।
उनका स्थायी निवास मुरादनगर, गाजियाबाद में है।राजनीतिक शुरुआत और संगठन में पकड़आशु मलिक ने वर्ष 2010 के आसपास समाजवादी पार्टी से अपने सक्रिय राजनीतिक करियर की शुरुआत की। सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने के कारण 2011 में उन्हें सपा का प्रचारक बनाया गया। 2012 की साइकिल रैली और 2014 में 'अखिलेश युवा ब्रिगेड' में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
आशु मलिक की पहचान एक समय <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/mulayam-singh-yadav data-vars-anchor-text=मुलायम सिंह यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के बेहद करीबी नेताओं में होती थी।पहले एमएलसी फिर एमएलए बने2015 में सपा ने आशु को MLC बनाया, जिस पद पर वे जनवरी 2021 तक रहे।
2016-17 में सपा परिवार के भीतर हुए सियासी घमासान के दौरान वे काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी सियासी निष्ठा पूरी तरह अखिलेश यादव के साथ जोड़ी और आज वे सपा अध्यक्ष के सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं।2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने उन्हें सहारनपुर देहात सीट से मैदान में उतारा।
आशु मलिक ने इस चुनाव में 1,07,007 वोट हासिल कर भाजपा के जगतपाल सिंह (76,262 वोट) को 30 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया था।