कर्नाटक के तुमकुरु जिले में दूसरी जाति की शादी करने के बेटे के फैसले से नाराज एक मां ने उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि 55 साल की महिला ने रविवार देर रात सोते समय अपने 33 वर्षीय बेटे पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने और काफी खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मां शिवम्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान मुथुराज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह एक शादीशुदा महिला से विवाह करना चाहता था, जो दूसरी जाति से थी और उसके 2 बच्चे भी है। मां को बेटे का यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नाराजगी थी।पुलिस के अनुसार, मुथुराज बेंगलुरु के मत्तिकेरे इलाके में एक फैक्ट्री में काम करता था।

उसका परिवार तुमकुरु जिले के जक्केनाहल्ली गांव में रहता है। मुथुराज आमतौर पर वीकेंड में अपने गांव आता था। फैक्ट्री में नौकरी के अलावा वह खाली समय में कैटरिंग का काम भी करता था। रविवार को भी वह गांव आया हुआ था। रात में वह अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान उसकी मां शिवम्मा ने लकड़ी के एक बड़े टुकड़े से उस पर हमला कर दिया।

हमले में मुथुराज को गंभीर चोटें आईं। काफी खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त वह सो रहा था और हमले का विरोध भी नहीं कर सका।आखिर क्या चाहती थी आरोपी मांइस घटना का पता सोमवार सुबह चला, जब मुथुराज की बहन उसे जगाने के लिए पहुंची। उसने भाई को मृत हालत में पाया। इसके बाद परिवार और गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि मुथुराज एक ऐसी महिला से शादी करना चाहता था, जो पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। महिला दूसरी जाति से भी थी। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुथुराज ने अपने परिवार के सामने इस महिला से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी।

हालांकि, उसकी मां इस रिश्ते के पूरी तरह खिलाफ थी।घटना के बारे में पुलिस ने क्या बतायासीनिय पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिवम्मा चाहती थी कि उसका बेटा किसी अविवाहित महिला से शादी करे। उसने मुथुराज को दूसरी महिला से विवाह करने के बजाय किसी कुंवारी लड़की से शादी करने की सलाह दी थी। लेकिन मां की सख्त नाराजगी और विरोध के बावजूद मुथुराज अपने फैसले पर कायम रहा।

पुलिस का कहना है कि इसी बात को लेकर मां उससे नाराज थी। शुरुआती जांच में शादी के फैसले को ही हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शिवम्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। इस घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी मच गई।

घटनास्थल पर बहुत से लोग इकट्ठा हो गए थे।