विदेश से संचालित साइबर ठगी के मामलों में प्रयागराज कमिश्नरेट की पुलिस सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों थाईलैंड, लाओस, चीन और कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खातों की आपूर्ति करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस जानकारी देगी। इस संबंध में शाम चार बजे पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

इसमें पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार पूरे मामले की जानकारी देंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से विदेश से संचालित साइबर ठगी के नेटवर्क और उसमें इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों को लेकर अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।