पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने जब बैंक खाते खोलने शुरू किए थे तब सवाल उठाए गए थे। वे कौन थे जिनके बैंक खाते नहीं थे? वे दलित, आदिवासी और गरीबी से जूझ रहे लोग थे। इन खातों के जरिए योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया। नतीजतन देश के 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकले लेकिन विपक्ष के कुछ लोग राजनीतिक कारणों से इसे मानने से हिचकते हैं।
पीएम मोदी गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/diwali data-vars-anchor-text=दिवाली data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दिवाली के बाद आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।खुश हो रही होंगी स्वतंत्रता सेनानियों की आत्माएंपीएम मोदी ने कहा कि आजादी के लिए शहादत देने वाले और जवानी जेलों में बिताने वाले लोगों की आत्माएं आज जहां भी होंगी विश्व बैंक की रिपोर्ट देखकर खुश हो रही होंगी।
स्वतंत्रता सेनानियों की आत्माएं सोच रही होंगी कि आखिर देश से गरीबी दूर हो रही है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1 फीसदी से घटकर 2023 में 2.6 फीसदी रह गई। इस दौरान देश में लगभग 49.6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।विपक्ष पर निशाना, कुछ लोग मानने से हिचक रहेपीएम मोदी ने कहा कि हजारों वर्षों की गुलामी ने हमें गरीब बना दिया था।
पहली बार 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ रहे हैं। इससे बड़ी कोई संतुष्टि और इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग अब भी इस उपलब्धि को मानने से हिचकते हैं क्योंकि यह सब भाजपा शासन में हुआ है। उन्हें यह पसंद नहीं है। उन्हें पसंद हो या न हो हमें संतुष्टि है कि हमारी कोशिशें सफल हुई हैं।नीति और नीयत साफ, मेहनत भी पुरजोरपीएम मोदी ने मौजूदा विकास को एक नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां देश का स्वर्णिम युग देखेंगी।
हमारी नीयत सही है, हमारी नीति सही है, हमारी दिशा सही है और हमारी मेहनत में भी कोई कमी नहीं है। हम एक के बाद एक योजनाएं बनाते रहे और उन्हें कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाते रहे। हमने साबित किया कि उन लोगों के लिए सामाजिक न्याय का क्या अर्थ है जो इसके हकदार और जरूरतमंद हैं।एससी-एसटी, महिलाओं और वंचितों का जिक्र कर कह दी बड़ी बातपीएम मोदी ने कहा कि जब मेरी सरकार ने गरीबों के बैंक खाते खोलने शुरू किए थे तब आलोचकों ने सवाल उठाए थे।
यही नहीं उन परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने पर भी सवाल उठाए गए थे जो सिलेंडर भराने का खर्च नहीं उठा सकते थे। वे कौन लोग थे जिनके पास बैंक खाते नहीं थे? हमारे दलित परिवार, आदिवासी परिवार, शोषित और वंचित वर्ग के लोग और महिलाएं… इन जरूरतमंद लोगों के बैंक खाते खोले गए, घरों में गैस चूल्हे पहुंचे और बिजली कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड दिए गए।
इन योजनाओं के कारण देश में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए।