बॉलीवुड सुपरस्टार <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shah-rukh-khan data-vars-anchor-text=शाहरुख खान data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शाहरुख खान और बिजनेस टायकून अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनंत अंबानी सदगुरु जग्गी वासुदेव से मिलते नजर आ रहे हैं, और इसी दौरान शाहरुख खान वहीं पर खड़े हुए हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी सदगुरु से मिलने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह उन्हें गले लगा लेते हैं और उनसे बातें कर रहे हैं। इसी दौरान शाहरुख खान भी बीच में कुछ कहते हैं, और यहीं से चीजें नोटिस करने लायक हो जाती हैं, जिन पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो छिड़ गई है।शाहरुख और अनंत का वीडियो वायरलअनंत अंबानी शाहरुख खान की बात सुनने के बाद एक पल चुप रहते हैं और फिर उन्हें उंगली दिखाकर कुछ कहते हैं।
फिर वह वापस सदगुरु जग्गी वासुदेव की तरफ इशारा करते हैं। इसके तुरंत बाद शाहरुख खान वहां से चले जाते हैं और किसी और से मिलने लगते हैं। इंटरनेट पर चल रही खबरों की मानें तो यह घटना मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 इवेंट में हुई। हालांकि वीडियो क्लिप म्यूट है और इसे देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि दोनों के बीच क्या बातें हो रही हैं, लेकिन कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि शायद अनंत ने शाहरुख खान से चुप रहने को कहा।क्या अनंत अंबानी ने कहा- चुप बैठ?किसी ने कहा कि यह उनके बीच किसी तरह का हंसी-मजाक हो सकती है, क्योंकि दोनों का रिश्ता काफी दोस्ताना है।
तो किसी ने कहा कि लोग इस वीडियो को गलत ढंग से पेश कर रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा- अगर अनंत अंबानी भारत के सबसे मशहूर इंसान किंग खान से ऐसे बात कर रहे हैं, तो जरा कल्पना कीजिए कि वह सदगुरू से प्राइवेट में किस तरह बात करते होंगे। बात कमेंट सेक्शन की करें तो एक यूजर ने लिखा, शाहरुख यही डिजर्व करते हैं।
मैंने वो वीडियो देखा है, जिसमें उन्होंने अनंत अंबानी का मजाक उड़ाया था, जब वो टीनेजर थे। अनंत वो बेइज्जती कभी नहीं भूले। एक यूजर ने लिखा, “क्या उसने कहा- चुप बैठ? क्या वह किसी गुजराती को खुश करने के लिए भारतीय अंदाज में उनकी बेइज्जती कर रहे हैं?”कमेंट बॉक्स में लोग लगा रहे कयासइसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, बातचीत के दौरान किसी को उंगली दिखाना सभ्य बर्ताव नहीं माना जाता है, खासकर भारतीय समाज में।
दूसरे ने वीडियो पर कमेंट किया, राजा तवाइफों से पर्दे के पीछे इसी तरह पेश आते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, अंबानी शाहरुख खान को कुछ नहीं समझते। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों वे इस वीडियो पर किए हैं। बता दें कि शाहरुख खान और नीता अंबानी को कई बार पब्लिक इवेंट में बहुत अच्छी तरह मिलते देखा जा चुका है।
हालांकि इस वीडियो को लोग अपने-अपने मतलब निकाल रहे हैं।