<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/up-election data-vars-anchor-text=यूपी चुनाव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>यूपी चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और राजनीतिक दल का समर्थन मिल गया है। जनता उन्नति पार्टी ने बिना शर्त भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है।
रविवार को लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के सामने अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अनिल चौहान और उनकी टीम का पार्टी परिवार में स्वागत किया।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब और वंचित वर्ग का आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो रहा है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/yogi-adityanath data-vars-anchor-text=योगी आदित्यनाथ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बने सुरक्षा के वातावरण से प्रभावित होकर जनता उन्नति पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने अनिल चौहान और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सभी मिलकर काम करेंगे और 2017 से भी बड़ी जीत 2027 में हासिल करने के संकल्प को पूरा करेंगे।भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/dharampal-singh data-vars-anchor-text=धर्मपाल सिंह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>धर्मपाल सिंह ने भी जनता उन्नति पार्टी के फैसले का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए जनता उन्नति पार्टी का समर्थन महत्वपूर्ण है। सभी मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से काम करेंगे। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nda data-vars-anchor-text=एनडीए data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एनडीए प्रत्याशियों की जीत में सहयोग करने के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनेंगे।वहीं, जनता उन्नति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
इसी सिलसिले में वह भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी को सम्मान देने के लिए भाजपा परिवार का आभार जताया। चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी कदम से कदम मिलाकर भाजपा के साथ काम करेगी और उसकी जीत में सहभागी बनेगी।इस मौके पर जनता उन्नति पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुधीर शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्वेता चौहान और भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/dinesh-pratap-singh data-vars-anchor-text=दिनेश प्रताप सिंह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दिनेश प्रताप सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु दुबे ने किया।