राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बेहतरीन जीत पर राहुल गांधी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने राजस्थान की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि भरोसे पर खरे उतरने की जिम्मेदारी अब कांग्रेस की है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जवाब भाजपा शासित राज्य की तरफ से आया है। वह भी सीधे 'डबल इंजन' को।

बता दें, राजस्थान के पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने राजस्थान पीसीसी के पोस्ट को रिशेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी जिम्मेदारी है।

ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है-सीधे डबल इंजन को।अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने भाजपा सरकार के ऊपर मनरेगा पर हमला करने और किसानों को घाटे में डुबोने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, भाजपा ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोजगारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए।

गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है। ये सिर्फ राजस्थान का जनादेश नहीं बल्कि देश के हर गाँव की आवाज है।पवन खेड़ा बोले- बिस्तर गोल हो रहा है मोदीजीकांग्रेस सांसद और मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने भी राजस्थान पंचायत चुनाव जीत पर सीधे पीएम मोदी को संदेश दिया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दावा किया कि पूरे राज्य की 4,958 पंचायत सीटों में से भाजपा को केवल 1,512 सीटें मिली हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी करीब 2,463 सीटों पर विजयी रही है। कांग्रेस पार्टी की जीत से उत्साहित खेड़ा ने कहा कि पहले राजस्थान में 352 पंचायत समितियां थीं और तब भाजपा 129 पर जीती थी। अब समितियों की संख्या 457 हो गई है, लेकिन भाजपा केवल 69 पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस ने 264 पंचायत समितियों में जीत दर्ज की है।

खेड़ा ने आगे प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि 'क्या किसी ने मोदी जी को राजस्थान में उनकी शानदार लोकप्रियता पर बधाई दी? बिस्तर गोल हो रहा है, मोदी जी।'क्या रहा राजस्थान पंचायत चुनाव का नतीजाभारतीय जनता पार्टी राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार चला रही है। केंद्र और राज्य में सत्ता में एक ही पार्टी के होने पर पंचायती चुनाव में इसे फायदे के तौर पर देखा जा रहा था।

लेकिन यहां मामला गड़बड़ा गया। सामने आए नतीजों के मुताबिक प्रदेश के 37 जिलों के कुल 7,543 समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी 3,558 पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। दूसरी तरफ भाजपा को केवल 2,122 सीटों पर झंड़ा गाड़ने में सफलता मिली है। जिलेवार आंकड़ों के हिसाब से बात करें, तो 37 में से 30 जिलों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की क हैं।

वहीं भाजपा चार जिलों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।जिला परिषद चुनाव में क्या हाल?जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को मात दी है। 37 जिलों की कुल 1275 सीटों में से कांग्रेस पार्टी ने 368 सीटों पर अपना झंडा गाड़ा है। वहीं भाजपा के हाथ में केवल 208 सीटें लगी हैं। इन दोनों पार्टियों के अलावा हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 25 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

भारत आदिवासी पार्टी के 8, माकपा को 5, बीएसपी को 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 6 सीटें मिली हैं।