Indian Railway New Rules: आपको भी मोबाइल पर जोर-जोर से बात करने की आदत है? अगर हां तो सावधान हो जाएं। भारतीय रेलवे ने इसके लिए एक सख्त कानून बनाया है। अगर आप ट्रेन से यात्रा के दौरान बोगी के अंदर जोर-जोर से फोन पर बात करते हैं या तेज आवाज में गीत सुनते हैं तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों को इसके लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे का साफ कहना है कि ऐसी स्थिति में आपको 1000 रुपये का जुर्माना और छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। ईस्टर्न रेलवे ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वावे हर स्टेशनों को इसको लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे अपने मोबाइल फोन पर स्पीकर मोड का इस्तेमाल करके गाना या वीडियो भी नहीं चलाएं।

फोन पर जोर-जोर से या लंबी बातचीत न करें। अपने फोन की रिंगटोन का वॉल्यूम बहुत ज्यादा न रखें। ऐसी हरकतों से दूसरे यात्री परेशान होते हैं। एसी में सफर कर रहे लोगों को इससे अधिक परेशानी होती है। कंपार्टमेंट बंद होने की वजह से आवाज गूंजती है और सोने में परेशानी होती है।6 महीने की जेल, 100 रुपये जुर्मानाईस्टर्न रेलवे का कहना है कि जो यात्री इस तरह की परेशानी पैदा करते हैं उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम, 1989 (संशोधित) की धारा 145 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इस प्रावधान के तहत 1,000 रुपये तक का जुर्माना और छह महीने तक की जेल हो सकती है। रेलवे ने यह भी बताया कि टीटीई या उससे ऊपर के रैंक के स्टाफ ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।ट्रेनों में की जाएगी घोषणारेलवे ने आगे कहा कि जागरूकता फैलाने के लिए वे स्टेशनों पर और जहां तक ​​संभव हो ट्रेनों के अंदर भी क्षेत्रीय भाषाओं, हिंदी और अंग्रेजी में नियमित घोषणाएं करेंगे।

यात्रियों को सलाह दी जाएगी कि वे संगीत सुनते या वीडियो देखते समय ईयरफोन का इस्तेमाल करें और अपने फोन को साइलेंट या वाइब्रेशन मोड पर रखें या फिर वॉल्यूम कम रखें।रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख जगहों और कोचों के अंदर जागरूकता बढ़ाने वाले नोटिस और स्टिकर भी लगाए जाएंगे। इन नोटिसों के जरिए यात्रियों को याद दिलाया जाएगा कि वे यात्रा के दौरान या रेलवे परिसर में स्पीकर पर संगीत या वीडियो न चलाएं और जोर-जोर से बातचीत करने से बचें।