UP News LIVE: गोरखपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम शुरूUP News LIVE: गोरखपुर के चंपादेवी पार्क में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है। मंच से कुछ विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों टैबलेट मिलेगा। 50 हजार विद्यार्थी बुलाए गए हैं। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत चंपा देवी पार्क में वितरण समारोह हो रहा है।
गोरखपुर के 35 हजार, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार युवा बुलाए गए हैं। गोरखपुर मंडल में अब तक 1.41 लाख से अधिक छात्रों को योजना का लाभ मिल चुका है।. UP News LIVE: नाम बदलकर किशोरी को दूसरी बार भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्जUP News LIVE: बलरामपुर में गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में नाम बदलकर नाबालिग किशोरी को दूसरी बार बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
परिजनों काआरोप है कि बस्ती जिले का युवक विजय वर्मा खुद को मो. एनामुल बताकर भी अपनी पहचान छिपाता रहा। इतना ही नहीं, उसने दोनों नामों से आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के आदेश के बाद गौरा चौराहा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.
UP News LIVE: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायलUP News LIVE: गोंडा में पूरे डाल ग्राम पंचायत के कल्हैयन पुरवा निवासी एक युवक की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गुरुवार रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मलियन पुरवा गांव के सामने किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक मिश्रा और उनके साथ मौजूद टिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने विवेक मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। . UP News LIVE: ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, युवक की मौके पर मौतUP News LIVE: चांदा में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनावा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार की सुबह बाइक सवार युवक को रौंद दिया।
साथ ही ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। . UP News LIVE: कार व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौतUP News LIVE: रायबरेली में बछरावां कस्बे में ओवर ब्रिज के ऊपर बीती रात लगभग 11:30 बजे के करीब एक पिकअप व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में कार सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप चालक को गंभीर चोटें आ गई। दोनों वाहनों के ओवर ब्रिज पर फंसे होने से लगभग 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अलग-अलग करके हटाया तब यातायात सामान्य हुआ।. UP News LIVE: यूपी पुलिस बनेगी और हाईटेक, तीन संस्थानों के साथ करारUP News LIVE: यूपी पुलिस को और भी ज्यादा हाईटेक बनाने के लिए तीन संस्थानों के साथ करार किया गया है।
आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन जैसी संस्थानें अब साइबर सुरक्षा और AI में यूपी पुलिस को और मजबूती देगी।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/up-police-technology-upgrade-high-tech-cyber-security-ai-mou-signed-with-three-organizations-201795143683304.html data-vars-page-type=liveblog data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=यहां पढ़ें पूरी खबर>यहां पढ़ें पूरी खबर.
UP News LIVE: गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम योगी ने किया जनता दर्शनUP News LIVE: गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान सीएम योगी आम जनता से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं का हल खोजने में मदद का आश्वासन दिया।. UP News LIVE: दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया कुख्यात इनामी नसीम दुरानीUP News LIVE: बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में शुक्रवार तड़के नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम दुरानी मारा गया।
अंडरवर्ल्ड 'डी-कंपनी' से जुड़ा यह बदमाश दिल्ली में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित था और ठिकाना बदलकर भागने की फिराक में था। उस पर गाजियाबाद से 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।. UP News LIVE: अखिलेश के रोड शो में नाबालिग की मौत पर ऐक्शन शुरूUP News LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गोरखपुर में हुए रोड शो में एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई थी।
जेसीबी की चपेट में मौते होने के मामले में ऐक्शन शुरू हो गया है। सीएम योगी ने भी परिवार को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होने का आश्वासन दिया है।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/action-initiated-after-teenager-death-due-to-jcb-in-akhilesh-yadav-road-show-cm-yogi-says-price-kimat-chukani-hogi-201795134569083.html data-vars-page-type=liveblog data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=यहां पढ़ें पूरी खबर>यहां पढ़ें पूरी खबर.
UP News LIVE: सीएम योगी गोरखपुर दौरे पर, चार जिलों के स्टूडेंट्स को बांटेंगे टैबलेटUP News LIVE: सीएम योगी दो दिन के लिए गोरखपुर दौरे पर हैं। आज दौरे का दूसरा दिन है। आज सीएम योगी गोरखपुर मंडल के चार जिलों के स्टूडेंट्स को टैबलेट बांटेंगे। आज 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/cm-yogi-will-distribute-tablets-to-50000-students-from-four-districts-today-route-diversions-implemented-for-program-201795132940007.html data-vars-page-type=liveblog data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=यहां पढ़ें पूरी खबर>यहां पढ़ें पूरी खबर