राजस्थान की 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। कांग्रेस 144 पंचायत समितियों में आगे चल रही है, जबकि भाजपा ने 88 और अन्य ने 45 पंचायत समितियों में बढ़त बनाई है। दौसा जिले की महवा पंचायत समिति में कांग्रेस ने बोर्ड बना लिया है। यहां 15 वार्डों में से कांग्रेस ने 10, भाजपा ने 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।
वहीं, नागौर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5 से RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की बहन दाखू देवी चुनाव जीत गई हैं। उधर, उदयपुर की गिर्वा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 4 से पूर्व मंत्री खेमराज कटारा और पूर्व विधायक सज्जन कटारा के बेटे विवेक कटारा ने जीत दर्ज की है। विवेक कटारा उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।इन चुनावों के नतीजे जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं।
मतगणना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यहां पढ़ें…सुबह 11:30 बजे| कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी को हार, कांग्रेस की सरिता जाट ने 51 वोटों से हरायासीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी सरिता जाट ने उन्हें 51 वोटों से शिकस्त दी।
पंचायत समिति चुनाव में मंत्री की पत्नी की हार को राजनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।सुबह 11:15 बजे| पाली पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड, 17 में से 12 वार्डों में दर्ज की जीतपाली पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां कांग्रेस ने बहुमत हासिल करते हुए अपना बोर्ड बना लिया है।
कांग्रेस प्रत्याशियों ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।सुबह 11:00 बजे| उदयपुर में पूर्व BJP विधायक के बेटे को झटका, पंचायत समिति चुनाव में सोनू अहारी हारेउदयपुर जिले की ऋषभदेव पंचायत समिति के वार्ड नंबर 4 में पूर्व भाजपा विधायक नानालाल अहारी के बेटे सोनू अहारी को हार का सामना करना पड़ा है।
सोनू अहारी मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, उदयपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पंचायत समिति चुनाव में उनकी हार को बड़ा झटका माना जा रहा है।सुबह 10:50 बजे| जैसलमेर की नाचना पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा, 15 में से 10 वार्डों में दर्ज की जीतजैसलमेर जिले की नाचना पंचायत समिति में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना बोर्ड बना लिया है।
यहां कुल 15 वार्डों में से कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भाजपा को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं, एक वार्ड में अन्य प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।सुबह 10:35 बजे|धौलपुर में EVM ने दिया बराबर वोटों का फैसला, पोस्टल बैलेट ने पलट दिया नतीजाधौलपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 में मतगणना के दौरान दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला।
यहां कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी को ईवीएम की गिनती में बराबर 2244-2244 वोट मिले। इसके बाद पोस्टल बैलेट की गिनती हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी शीला देवी ने बाजी मार ली और जीत दर्ज कर ली। यानी ईवीएम में बराबरी के बाद पोस्टल बैलेट ने जीत-हार का फैसला कर दिया।सुबह 10:25 बजे| EVM में कांग्रेस-BJP प्रत्याशी को बराबर वोट मिलेः पोस्टल बैलेट ने पलटा पासा, कांग्रेस की निक्की जीतींधौलपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर-10 में मतगणना के दौरान बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला।
यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रत्याशियों को EVM की गिनती में बराबर 2244-2244 वोट मिले। इसके बाद पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी निक्की ने बाजी मार ली और जीत हासिल की।सुबह 10:15 बजे| प्रेम सिंह बाजोर के भाई ने मारी बाजीः कांग्रेस प्रत्याशी को 735 वोटों से हरायासीकर की पिपराली पंचायत समिति के वार्ड-8 में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के भाई बाबू सिंह ने जीत हासिल की है।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रजत को 735 वोटों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ बाबू सिंह ने वार्ड में अपना दबदबा कायम किया।सुबह 10:05 बजे| महवा पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबादौसा जिले की महवा पंचायत समिति में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर बोर्ड बना लिया है। यहां सभी 15 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।
कांग्रेस ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 3 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं, 2 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इस तरह महवा पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है।सुबह 9:45 बजे| गिर्वा के वार्ड-4 में पूर्व मंत्री के बेटे ने मारी बाजी, 400 से ज्यादा वोटों से जीते विवेक कटाराउदयपुर की गिर्वा पंचायत समिति के वार्ड-4 से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक कटारा ने 400 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
विवेक कटारा पूर्व विधायक सज्जन कटारा और राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय खेमराज कटारा के बेटे हैं। विवेक खुद भी उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। पंचायत समिति चुनाव में उनकी इस जीत को राजनीतिक परिवार की एक और सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।सुबह 9:26 बजे | 22 पंचायत समितियों में भाजपा, 13 में कांग्रेस आगेप्रदेश की 419 पंचायत समितियों में शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना रखी है।
भाजपा 22 पंचायत समितियों में आगे है, जबकि कांग्रेस 13 में बढ़त बनाए हुए है। 5 पंचायत समितियों में अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।सुबह 9:20 बजे | जयपुर की 13 पंचायत समितियों में कांग्रेस को बढ़तजयपुर जिले में कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। जिले की 22 पंचायत समितियों में से 13 में कांग्रेस आगे चल रही है।
भाजपा 4 और अन्य उम्मीदवार एक पंचायत समिति में बढ़त बनाए हुए हैं।सुबह 9:15 बजे | जोधपुर में कांग्रेस 7 पंचायत समितियों में आगेजोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 7 पंचायत समितियों में बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 2 और अन्य उम्मीदवार 4 पंचायत समितियों में आगे चल रहे हैं।सुबह 9:10 बजे | पाली में निर्वाचन विभाग की बस पलटी, 20 से ज्यादा कर्मचारी घायलपाली जिले में निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई।
जैतारण से ब्यावर आ रही बस बिराटिया खुर्द के पास अचानक सड़क पर आए सांड को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें से 18 को बर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 2 घायलों को ब्यावर जिला अस्पताल रेफर किया गया।सुबह 9:05 बजे | दौसा में मतगणना के दौरान EVM में खराबीदौसा की सिकराय पंचायत समिति में मतगणना के दौरान तकनीकी परेशानी सामने आई।
यहां टेबल नंबर 9 पर वार्ड संख्या 9 की EVM में खराबी आने से गिनती रोकनी पड़ी। मशीन की तकनीकी दिक्कत दूर करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है।सुबह 9:00 बजे | सवाई माधोपुर में दो पंचायत समितियों की EVM खराबसवाई माधोपुर जिले में भी मतगणना के बीच तकनीकी बाधा आ गई। बामनवास पंचायत समिति की EVM में कमरा नंबर 4 और वजीरपुर पंचायत समिति की मशीन में कमरा नंबर 7 पर खराबी सामने आई।
दोनों मशीनों को ठीक करने के लिए इंजीनियरों को मौके पर बुलाया गया है।सुबह 8:55 बजे | टोंक में कलेक्टर-एसपी ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कियाटोंक जिला कलेक्टर <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/tina-dabi-engagement data-vars-anchor-text=टीना डाबी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>टीना डाबी और एसपी रोशन मीना पीजी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे।
अधिकारियों ने मतगणना की प्रक्रिया देखी और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सुबह 8:50 बजे | जयपुर में मतगणना के लिए 145 टेबल लगाई गईंजयपुर जिले में पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए 145 टेबल की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए अलग कमरा निर्धारित किया गया है। इन कमरों में मतगणना के लिए टेबलों की संख्या भी तय की गई है।सुबह 8:45 बजे | 25 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसलाप्रदेश की 419 पंचायत समितियों के 7,543 वार्डों में कुल 25,108 उम्मीदवार मैदान में थे।
इनमें से 35 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में आज 25,073 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला होगा।सुबह 8:40 बजे | निर्विरोध चुने गए 35 उम्मीदवारों में भाजपा के 19पंचायत समिति चुनाव में 35 उम्मीदवार बिना मुकाबले जीत दर्ज कर चुके हैं। इनमें भाजपा के 19, कांग्रेस के 11, बसपा का एक और 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।सुबह 8:35 बजे | नतीजों से तय होगी प्रधान की कुर्सीपंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम आने के साथ ही प्रधान पद को लेकर राजनीतिक दलों की तस्वीर साफ होगी।
जिस पार्टी के अधिक सदस्य जीतकर आएंगे, उसके लिए प्रधान की कुर्सी हासिल करना आसान होगा। हालांकि, चुनाव के बाद भी राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना बनी रहेगी।सुबह 8:30 बजे | दलबदल के कारण प्रधान चुनाव में बदल सकते हैं समीकरणपंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में दलबदल कानून लागू नहीं होने के कारण प्रधान चुनाव के दौरान राजनीतिक उठापटक की आशंका रहती है।
कई बार बहुमत होने के बावजूद राजनीतिक जोड़तोड़ के चलते पार्टियां प्रधान बनाने से चूक जाती हैं। ऐसे में नतीजों के बाद अपने सदस्यों को एकजुट रखना राजनीतिक दलों के लिए बड़ी चुनौती होगी।