IND vs NZ LIVE Score: खत्म हुआ दूसरे दिन का खेलIND vs NZ LIVE Score: वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए। तीसरा सेशन भी भारत के नाम रहा। इससे पहले टीम इंडिया ने दूसरा सेशन जीता था। यह मुकाबला अब बराबरी पर खड़ा है क्योंकि दोनों टीमें 3-3 सेशन जीत चुकी है।.

IND vs NZ LIVE Score: भारत के 150 रन पूरेIND vs NZ LIVE Score: 37वें ओवर में भारत ने 150 रन का आंकड़ा छू लिया है। राहुल 52 तो पडिक्कल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए। . India vs New Zealand Live Score: 35 ओवर के बाद भारत 143/1India vs New Zealand Live Score: केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल को बस कुछ और मिनट मैदान पर गुजारने है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने को ही है। वैसे तो मैच का समय पूरा हो गया है। कोटे के ओवर खत्म ना होने की वजह से मैच को आधा घंटा आगे बढ़ाया गया है।. India vs New Zealand Live Score: केएल राहुल की फिफ्टीIndia vs New Zealand Live Score: जायसवाल के बाद केएल राहुल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। हालांकि दोनों की फिफ्टी में जमीन आसमान का अंतर है।

जायसवाल जहां तेज तर्रार तरीके से खेल रहे थे, वहीं राहुल ने धीमी रफ्तार से फिफ्टी पूरी की। वह काम और कंपोज नजर आ रहे थे। राहुल अभी तक 101 गेंदें खेल चुके हैं।. India vs New Zealand Live Score: 30 ओवर में भारत का स्कोर 135/1India vs New Zealand Live Score: यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल को भारतीय पारी को संभालना होगा।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। इन दोनों को अब विकेट नहीं थ्रो करना होगा।. India vs New Zealand Live Score: जायसवाल हुए आउट, शतक से चूकेIndia vs New Zealand Live Score: मैट हेनरी ने 28वें ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जायसवाल शतक से चूके और 85 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

विकेट के पीछे टॉम ब्लंडल ने कमाल का कैच पकड़ा। अंपायर ने हालांकि जायसवाल को आउट नहीं दिया, मगर न्यूजीलैंड ने DRS का इस्तेमाल कर फैसले को पलटा।. India vs New Zealand Live Score: भारत का स्कोर 100 के पारभारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 24वें ओवर में टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार किया।

यशस्वी जायसवाल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अकेले 60 के पार पहुंच गए हैं। . India vs New Zealand Live Score: जायसवाल ने जड़ी फिफ्टीयशस्वी जायसवाल ने 66 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 9 चौके अपनी इस पारी में उन्होंने जड़े और भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, एक जीवनदान भी उन्हें मिला, जिसका फायदा उन्होंने उठाया और कमाल का अर्धशतक दूसरे दिन के तीसरे सेशन में जड़ दिया।

भारत का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है।. India vs New Zealand Live Score: यशस्वी जायसवाल फिफ्टी के करीबIndia vs New Zealand Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 79 रन है, जबकि न्यूजीलैंड की आधी टीम 70 रन पर ही पवेलियन लौट गई थी। जायसवाल 43 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

वह अपनी फिफ्टी से 7 रन दूर है। वहीं राहुल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।. India vs New Zealand Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0India vs New Zealand Live Score: भारतीय टीम को जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी, वो शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने दी। नई गेंद का सामना दोनों ने डटकर किया।

दोनों को 1-1 जीवनदान भी मिला। इस जोड़ी को अब आज का पूरा दिन खेलना होगा।. IND vs NZ LIVE Score: भारत के 50 रन पूरेIND vs NZ LIVE Score: 14वें ओवर में केएल राहुल ने दो चौके लगाकर भारत के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया है। राहुल ने इस पार्टनरशिप में 22 का तो यशस्वी जायसवाल ने 28 रनों का योगदान दिया है।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के।. India vs New Zealand Live Score: जायसवाल का शानदार चौकाIndia vs New Zealand Live Score: यशस्वी जायसवाल ने 13वें ओवर में मैट हेनरी को लॉन्ग ऑन की दिशा में शानदार ड्राइव के साथ चौका लगाया। यह भारतीय पारी का अब तक का सबसे खूबसूरत चौका था।

भारत का स्कोर इसी के साथ 38 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के हो गया है। जायसवाल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।. IND vs NZ Scorecard: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/0IND vs NZ Scorecard: भारत की शुरुआत अभी तक सधी हुई रही है। केएल राहुल 10 तो यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों की नजरें अगले दो घंटे का खेल पूरा खेलने पर होगी।.

IND vs NZ LIVE Score: टी ब्रेक का ऐलानIND vs NZ LIVE Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 16 रन है। राहुल 5 तो जायसवाल 11 रन बनाकर क्रीज पर है। भारत की सधी हुई शुरुआत है।. India vs New Zealand Live Score: ग्लेन फिलिप्स के हाथ से टपका कैचIndia vs New Zealand Live Score: केएल राहुल के बाद यशस्वी जायसवाल को जीवनदान मिला है।

8वें ओवर में जायसवाल के बैट पर लगकर गेंद गली में खड़े फिलिप्स के हाथों में गई थी। फिलिप्स को कैच छोड़ते बहुत ही कम देखा गया है, आज वही दिन था। गेंद फिलिप्स के हाथ में लगकर बाउंड्री पर गई।. India vs New Zealand Live Score: 7 ओवर के बाद भारत के 11 रनIndia vs New Zealand Live Score: मैट हेनरी और काइल जैमिसन की जोड़ी ने अभी तक भारतीय बल्लेबाजो को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया है।

मैट हेनरी ने तो 7वें ओवर में केएल राहुल को अपने जाल में फंसा ही लिया था, मगर ना तो अंपायर ने उनका साथ दिया और ना कप्तान टॉम लैथम ने DRS लिया।. India vs New Zealand Live Score: 26वीं गेंद पर खुला खाताIndia vs New Zealand Live Score: भारतीय टीम के रनों का खाता 26वीं गेंद पर जाकर खुला है। मैट हेनरी के 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल को चौका मिला।

गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप के बगल से थर्ड मैन की दिशा में गई।. India vs New Zealand Live Score: केएल राहुल बचेIndia vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर DRS का इस्तेमाल किया था। काइल जैमिसन ने केएल राहुल को विकेट के आगे फंसाया था। हालांकि गेंद पहले बैट पर लगी थी, जिस वजह से राहुल बच गए।.

India vs New Zealand Live Score: 3 मेडन ओवरIndia vs New Zealand Live Score: मैट हेनरी और काइल जैमिसन ने कमाल की शुरुआत की है। पहले तीन ओवर मेडन गए हैं। जायसवाल और राहुल को हिलती हुई गेंदों पर संभलकर खेलना होगा।. India vs New Zealand Live Score: भारतीय पारी का आगाजIndia vs New Zealand Live Score: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुकी है।

मैट हेनरी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।