UP News LIVE: आकाश आनंद बोले-भाजपा सरकार शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के मोर्चे पर विफलUP News LIVE: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के मोर्चे पर विफल रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुनियादी जनसमस्याओं की अनदेखी करते हुए विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए।

आनंद ने आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को वोट देने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथी' भाजपा से हिसाब बराबर करने का माध्यम बनेगा। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक ने राज्य सरकार में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाते हुए दोनों उपमुख्यमंत्रियों का जिक्र किया।.

UP News LIVE: डिप्टी सीएम केशव ने सपा पर कसा तंजUP News LIVE: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गरीबों की दुश्मन हैं। ये पिछड़ों और दलितों की विरोधी हैं तथा इन दलों से गरीबों के कल्याण की उम्मीद नहीं की जा सकती। इनका इतिहास गरीबों, वंचितों और शोषितों को केवल वोट बैंक समझने का रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने का काम किया है।.

UP News LIVE: पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर, 144 डिप्टी एसपी बदलेUP News LIVE: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आईएएस और पीसीएस के बाद अब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने कई जिलों के सीओ का ट्रांसफर करते हुए 144 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इतने बड़े स्तर पर हुए तबादले से विभाग में हड़कंप मचा है।

ट्रांसफर को लेकर आदेश भी जारी हो गया।. UP News LIVE: रायबरेली में सड़क हादसा, तीन घायलUP News LIVE: रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने सड़क के किनारे खड़ी एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कार पर बैठी तीन महिलाएं चोटिल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।. UP News LIVE: पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला पति गिरफ्तारUP News LIVE: गोण्डा में थाना कौड़िया पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।शुक्रवार की रात्रि थाना कौड़िया क्षेत्र के ग्राम कोटिया मदारा निवासी मनोज कुमार शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला ने अपनी पत्नी सुमन शुक्ला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी।

घटना की सूचना मृतका के पुत्र किशन शुक्ला ने फोन के माध्यम से अपनी नानी सीतावती तिवारी को दी। सूचना पाकर मृतका की मां परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं तो उनकी पुत्री सुमन शुक्ला बिस्तर पर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी मिली। . UP News LIVE: अवैध देशी शराब के 12 पाउच के साथ युवक गिरफ्तारUP News LIVE: दुलहूपुर में कोतवाली जलालपुर पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से 200 एमएल के 12 टेट्रा पाउच देशी शराब बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक वंदना सरोज हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछितों की तलाश में निकली थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कपड़े के थैले में अवैध देशी शराब लेकर बिक्री के लिए हाजीपुरा की ओर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने ब्रह्मलोक मंदिर तिराहे से हाजीपुरा मोड़ की ओर घेराबंदी की। . UP News LIVE: ड्यूटी पर जा रहे युवक को घेरकर पीटा, सिर पर रॉड से किया वारUP News LIVE: दुलहूपुर में जमीन के विवाद को लेकर युवक की रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। हमले में युवक का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित की शिकायत पर मालीपुर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सेल्हूपारा निवासी अजय कुमार पुत्र राजबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में जब वह सुरहुरपुर-जिंदासपुर मार्ग से यादगार हवेली में ड्यूटी करने जा रहा था।

रास्ते में जंगल के पास प्रकाश यादव, संदीप यादव, अर्पित यादव और रामदिनेश यादव ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।. UP News LIVE: वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीरUP News LIVE: गोंडा में नवाबगंज-तरबगंज रोड पर परसिया गांव के निकट शनिवार के रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में बेटे को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।. UP News LIVE: अंबेडकरनगर की 280 सड़कें हुईं गड्ढामुक्त, सुचारु आवागमनUP News LIVE: अम्बेडकरनगर में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।

योजना के तहत जिन 296 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना था, उनमें से 280 सड़कों को पूरी तरह से गड्ढामुक्त किया जा चुका है। सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने से लगभग 12 लाख की आबादी को सुचारू आवागमन में लाभ मिल रहा है।. UP News LIVE: कस्बे का कूड़ा ग्रामीण क्षेत्र की आबोहवा में घोल रहा जहरUP News LIVE: रायबरेली में परशदेपुर नगर पंचायत नसीराबाद की सफाई व्यवस्था की एक बदहाल तस्वीर सामने आई है।

कस्बे से निकलने वाला कूड़ा अब ग्रामीण इलाके की स्वच्छ हवा और पर्यावरण को दूषित कर रहा है। नगर पंचायत का कूड़ा नसीराबाद देहात स्थित रामलीला मैदान से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर कुंवर मऊ–नसीराबाद मुख्य मार्ग के किनारे खुलेआम डाला जा रहा है। यही नहीं इस कूड़े के ढेर में आग लगा दी गयी। इससे उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण में फैलकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।.

UP News LIVE: आक्रामक सियार ने खेल रही बेटी सहित पांच पर हमला कर नोंचकर किया घायलUP News LIVE: बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के नरोत्तमपुर गांव में शनिवार देर शाम घर के बाहर खेल रही मासूम पर आक्रामक हमलावर सियार ने झपट्टा मारा। हमले से गिरी किशोरी को सियार नोंच कर घायल करने लगा। बालक की चीख पर परिजनों व ग्रामीणों ने लाठी डंडे फटकार कर सियार को भगाने पर उसने दूसरी मासूम, उसके माता पिता सहित पांच को नोंचकर लहुलुहान कर दिया।

नाराज ग्रामीणों ने सियार को पीट पीट कर मार डाला। घायलों को बेहड़ा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।. UP News LIVE: हवन के दौरान भड़की आग, महिला समेत तीन की मौत में एफआईआरUP News LIVE: बहराइच में शारदीय नवरात्र में कन्या भोज के बाद हवन के दौरान भड़की आग से झुलसी महिला और दो मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।मृतका के पिता ने घटना के लिए नीलम सिंह की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।. UP News LIVE: कोर्ट के आदेश- पूर्व डीडीसी, पूर्व विधायक पिता व मां की जाति का सत्यापन होUP News LIVE: बहराइच में विशेष जज एससीएसटी एक्ट कोर्ट ने डीएम को पूर्व डीडीसी, उनके पूर्व विधायक पिता व मां के अनूसूचित जाति के निर्गत प्रमाण पत्र की जांच के आदेश दिए है।

मामले की आख्या कोर्ट में तलब की गई है। दर असल दरगाह थाने की पुलिस के केस न दर्ज करने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कोर्ट की ओर रुख किया। कोर्ट ने योजित आपराधिक मामले में एससीएसटी के प्रमाण पत्र पर संदेह होने की वजह से कोर्ट की ओर से यह कदम उठाया गया है।. UP News LIVE: भैंस और पड़वा चोरी, युवक पर मुकदमाUP News LIVE: सुलतानपुर में पीथीपुर गांव में घर के ओसारे में बंधी भैंस और उसका पड़वा गायब हो गया।

पीड़ित ने गांव के एक युवक पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को केस दर्ज करवाया है।पीथीपुर निवासी सभाजीत के मुताबिक, 12 नवंबर को गांगूपुर निवासी मोहम्मद इबरार उनके घर भैंस खरीदने आया था। भैंस बेचने से इनकार करने पर वह परिवार के बारे में पूछताछ करने लगा। 15 नवंबर की रात सभाजीत ने रोज की तरह भैंस और उसके पड़वे को घर के द्वार पर बने मड़हे के ओसारे में बांधा था।

16 नवंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे उठने पर दोनों पशु गायब मिले। . UP News LIVE: खाटू श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा निकलीUP News LIVE: छपिया में मसकनवा कस्बे में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर की भव्य निशान शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। शनिवार की देर शाम सैकड़ों की संख्या में खाटू श्याम के दिवाने महिला और पुरुष भक्तों ने हाथ में निशान पताका और झंडा ले शोभा यात्रा में शामिल हुए।

श्याम प्रेमी मित्र मंडल के तत्वधान में खाटू श्याम की प्रतीकात्मक भव्य झांकी सजाई गयी। शोभा यात्रा मसकनवा राम जानकी मंदिर से गांजे बांजे के साथ निकला। . UP News LIVE: युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तारUP News LIVE: छपिया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।

प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात्रि भोला पाण्डेय अपने भांजे सूरज मिश्रा एवं शिवम पाण्डेय के साथ मोटरसाइकिल से मसकनवा गौरा चौकी रोड पर ग्राम मदनापुर के सामने गोण्डा जाने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर चार पहिया वाहन से आये युवकों ने वादी के साथ विवाद किया और कई राउंड फायरिंग की।

जिससे वादी भोला पाण्डेय के दाहिने हाथ की अंगुली एवं पीठ में गोली लगने से चोटें आईं।. UP News LIVE: धार्मिक रंगों से सजा घनश्याम का आंगन, हुई पांच आरतीUP News LIVE: छपिया में भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर में पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ देवोत्थानी एकादशी का पर्व मनाया गया। शनिवार की देर रात तक विविध सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों से घनश्याम का आंगन सजा रहा।

क्षेत्र के लोगों ने अपने घरों में प्रतीकात्मक रूप से तुलसी विवाह कार्यक्रम महोत्सव धूमधाम से मनाया।. UP News LIVE: बीएससी नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य पर तैयार किए आकर्षक मॉडलUP News LIVE: तेजवापुर में टिकोरा-सीतापुर हाईवे के सबलापुर स्थित डा. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बीएससी नर्सिंग सातवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य विषय पर मॉडल प्रोजेक्ट तैयार कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

यह प्रोजेक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर किशनू झा की ओर से दिया गया, जबकि नर्सिंग प्राचार्या डा. के. रोजा रानी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को छह समूहों में विभाजित किया गया। . UP News LIVE: ट्रैक्टर-थ्रेसर की टक्कर से ठेला क्षतिग्रस्त, विरोध करने पर फल विक्रेता से मारपीटUP News LIVE: श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र की जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत बनगई के पास शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-थ्रेसर की टक्कर से फल लदा ठेला क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में फल विक्रेता बाल-बाल बच गया। आरोप है कि टक्कर का विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।. UP News LIVE: शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील चन्द्र चौधरी का बलिदान दिवस मनाया गयाUP News LIVE: श्रावस्ती में रविवार को देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील चन्द्र चौधरी का बलिदान दिवस शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

स्मारक पर माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरता और शौर्य को किया गया याद। पंचायत भवन कटरा परिसर स्थित उनके स्मारक पर विधायक पुत्र अवधेश कुमार पाण्डेय और शहीद के बड़े भाई एवं भाजपा जिला महामंत्री सुनील चन्द्र चौधरी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।