काबुल: पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक की दिल्ली यात्रा को लेकर अफगानों ने पाकिस्तान की दलील को 'डबल स्टैंडर्ड' कहा है। अफगानों का कहना है कि 'अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी जब नई दिल्ली की यात्रा पर गये थे तो पाकिस्तान ने उन्हें भारत का जासूस कहा था और अब जब खुद पाकिस्तानी मंत्री दिल्ली में हैं तो पाकिस्तानी उसे डिप्लोमेसी कह रहे हैं।
असल में ये डबल स्टैंडर्ड है।' दरअसल पाकिस्तानी मंत्री उस वक्त दिल्ली आए हैं जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।आपको बता दें कि पाकिस्तानी मंत्री नई दिल्ली में 'शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' के पहले एडिशन में शामिल होने आए हैं। ये वही नेता हैं जिन्होंने सिंधु जल समझौता करने के भारत के फैसले पर 'हाथ काटने की धमकी' दी थी।
शहबाज शरीफ ने अपने उसी बदजुबान मंत्री को इस सम्मेलन में भाग लेने भेजा है जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान की भी भारत से रिश्ते सामान्य करने की कोई मंशा नहीं है।पाकिस्तानी मंत्री की दिल्ली यात्रा पर भड़के अफगानअफगानिस्तान के सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर बुरहान उद्दीन ने एक ट्वीट में लिखा है 'अगर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भारत आते हैं तो उन्हें भारतीय जासूस करार दिया जाता है और उन पर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया जाता है।
लेकिन अगर पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारत आते हैं तो इसे कूटनीति कहा जाता है। ये कैसा दोहरा मापदंड है।'आपको बता दें कि अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी नई दिल्ली आए थे। उनकी यात्रा को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था 'अफगानिस्तान हमेशा से भारत के प्रति झुका रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ कल भी था तथा आगे भी रहेगा।' इसके अलावा पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर उन्हें भारत का जासूस कहा गया था।
पाकिस्तानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तालिबान को भारत के करीबी बताया गया था।