लखनऊ: यूपी के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता उत्पल राय शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उत्पल राय पूर्वांचल के मऊ और गाजीपुर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं।उत्पल राय का बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होना खास तौर पर पूर्वांचल में चर्चा का विषय बन गया है।
उत्पल राय कई राजनीतिक दलों से जुड़े रहे हैं। वे बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं। वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।बीजेपी से पहले सपा, बसपा में रहेमधुबन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे उत्पल राय सन 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे।
इससे पहले वे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में रहे थे। अब उनके एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पूर्वांचल के गाजीपुर और मऊ की राजनीति में नए समीकरण बनने के अनुमान लगाए जाने लगे हैं।पिता थे प्रोफेसर, पत्नी असिस्टेंट प्रोफेसरउत्पल राय का पूरा नाम उत्पल कुमार राय है। वे उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं।
उनका जन्म जून 1971 में मऊ जिले के मझवारा में हुआ था। उनके पिता रामकमल राय इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे हैं। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी के विभागाध्यक्ष भी रहे हैं। उनके बड़े भाई निशीथ राय डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं। उत्पल राय की पत्नी डॉ रागिनी राय प्रयागराज के ईश्वर शरण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।सन 1994 में सपा में शामिल हुए थेउत्पल राय सन 1994 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के उपाध्यक्ष चुने गए थे।
इसी दौरान वे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए थे। वे यूपी में साल 2007 में बीएसपी की सरकार के दौर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आवास विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाए गए थे। करीब नौ साल बाद 9 जुलाई 2016 को वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। वे मधुबन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं।
उन्होंने सन 1997, 2002 और 2012 में इस सीट से चुनाव लड़ा था।'मेरे तो रक्त में समाजवाद'अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने ले के बाद उत्पल राय ने कहा कि, 'मेरे तो रक्त में समाजवाद था, कुछ फरेब से मैं बीजेपी में चला गया था। वहां सिर्फ एक ही बात होती है कैसे सरकार बननी है कैसे किसी को खरीदना है कैसे किसी का मुंह बंद करना है।
सपा सरकार में युवाओं को नौकरियां मिलती थीं। आज के समय में युवा परेशान हैं।''अब कमल और मुरझा जाएगा'इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि, 'आज कमल छोड़कर कमल हमारे साथ आ गए क्योंकि उत्पल का अर्थ है कमल। अब वे हमारे साथ हैं, अब कमल और मुरझा जाएगा। उनका कमल मुरझा गया है इसलिए वे कह रहे हैं राधे-राधे कमल खिला दे।
जनता के जो जो वादे होंगे हम सरकार बनने पर वे सब पूरे करेंगे। जब कोई जाता है तो कहता है राधे-राधे बीजेपी की विदाई होने जा रही है।'