झुंझुनूं: उम्र महज 22 साल, पढ़ाई स्नातक, पहचान एक गृहणी की और राजनीति का अनुभव पहली बार चुनाव लड़ने तक सीमित। न कोई बड़ा राजनीतिक परिवार और न ही पुराना सियासी बैकग्राउंड, लेकिन कांग्रेस ने झुंझुनूं जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए इसी युवा चेहरे पर दांव लगाया और कोमल भंवरिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष व निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी को हराकर इतिहास रच दिया है।दिग्गज दावेदारों को पीछे छोड़ कांग्रेस का चौंकाने वाला दांवझुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस के 29, भाजपा के 11 और एक निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे।
स्पष्ट बहुमत के बीच कांग्रेस खेमे में तीन बार की प्रधान सुशीला सीगड़ा, प्रवेश जानू, डॉ. निकिता जानू और रंजना मूंड जैसे अनुभवी और राजनीतिक परिवारों से जुड़े नाम चर्चा में थे। लेकिन बुधवार सुबह सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए 22 साल की कोमल भंवरिया को प्रत्याशी घोषित कर दिया।कुछ महीने पहले हुई शादी, पहली बार लड़ीं चुनावगुढ़ागौड़जी तहसील के जितरवालों की ढाणी निवासी कोमल भंवरिया की शादी कुछ महीने पहले ही विनोद कुमार के साथ हुई थी और वे गृहणी के रूप में पारिवारिक जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।
उन्होंने ओबीसी महिला आरक्षित वार्ड नंबर 16 से पहली बार चुनाव लड़ा और 7,396 वोट हासिल कर निर्दलीय प्रेम देवी (5,075 वोट) को 2,321 मतों के अंतर से हराया।सादगी भरा हलफनामा, जिले की 13वीं और चौथी महिला जिला प्रमुखचुनावी हलफनामे के अनुसार कोमल आयकरदाता नहीं हैं और उनके नाम 20 हजार रुपये नकद, बैंक खाते में करीब 6 हजार रुपये और 50 हजार रुपये के आभूषण दर्ज हैं, जबकि पति-पत्नी पर करीब 3 लाख रुपये की देनदारी है।
राजबाला ओला, सुमन राय और हर्षिनी कुलहरी के बाद कोमल झुंझुनूं की चौथी महिला और कुल 13वीं जिला प्रमुख बनी हैं।युवा नेतृत्व का संदेश, ओला और रीटा चौधरीसांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने कोमल के चयन को राहुल गांधी की युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की सोच से जोड़ते हुए कहा कि वे जीतकर आए सदस्यों में सबसे युवा और शिक्षित हैं।
वहीं मंडावा विधायक व जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी सदस्य पूरी तरह एकजुट थे और क्रॉस वोटिंग का कोई डर नहीं था।यहां देखें सभी 37 जिलों के जिला प्रमुख का परिणाम क्र.स जिला कौन जीता (पार्टी) कौन हारा निर्विरोध परिणाम 1 दौसा बीना बैरवा (कांग्रेस) निर्विरोध निर्वाचित 2 जैसलमेर संतोष कुमारी (कांग्रेस) निर्विरोध निर्वाचित 3 सवाई माधोपुर आशा देवी (कांग्रेस) निर्विरोध निर्वाचित उलटफेर व लॉटरी वाले जिले 4 चूरू कनिका सिंह (भाजपा) प्रकाश बुडानिया (कांग्रेस) 5 डीडवाना-कुचामन बुद्धाराम (भाजपा) पूनम (कांग्रेस - लॉटरी से फैसला) 6 डूंगरपुर अनुतोष (बीएपी) कांतिलाल डामोर (भाजपा - लॉटरी से फैसला) अन्य जिले 7 जोधपुर प्रमिला चौधरी (कांग्रेस) लक्ष्मणराम चौधरी (भाजपा) 8 जयपुर यशवीर सूरा (कांग्रेस) राजेश गुर्जर (भाजपा) 9 अजमेर पूजा भंसाली (भाजपा) दशरथ कंवर (कांग्रेस) 10 उदयपुर हिम्मत सिंह झाला (भाजपा) लाल सिंह (कांग्रेस) 11 सीकर सुनीता गठाला (कांग्रेस) सुनीता रणवां (भाजपा) 12 अलवर अनिता मीणा (कांग्रेस) संतोष मीणा (भाजपा) 13 बीकानेर निकिता डूडी (कांग्रेस) सरिता चौहान (निर्दलीय) 14 भरतपुर रेनू वाला (कांग्रेस) पूजा जाटव (भाजपा) 15 नागौर पांचाराम (आरएलपी) अनिल (निर्दलीय) 16 धौलपुर अनीशा सिंह (कांग्रेस) सोमवती (निर्दलीय) 17 डीग रेनू सिंह (भाजपा) मूबीना (कांग्रेस) 18 ब्यावर ममता गुर्जर (कांग्रेस) निर्मला रावत (भाजपा) 19 राजसमंद सुंदर देवी कीर (कांग्रेस) मदन सिंह चौहान (भाजपा) 20 खैरथल-तिजारा इंद्रजीत यादव (भाजपा) अमिता चौधरी (कांग्रेस) 21 बालोतरा सुशीला (भाजपा) फुलाराम भील (कांग्रेस) 22 पाली सीता (भाजपा) निरमा चौहान (कांग्रेस) 23 कोटपूतली-बहरोड़ रामनिवास (कांग्रेस) बलवान सिंह (भाजपा) 24 भीलवाड़ा कैलाश चंद मीणा (कांग्रेस) सुखलाल (भाजपा) 25 चित्तौड़गढ़ रतनी देवी (कांग्रेस) तुलसी बाई (भाजपा) 26 जैसलमेर/बाड़मेर* गफूर अहमद (कांग्रेस) खंगार सिंह (भाजपा) (बाड़मेर) 27 प्रतापगढ़ हकरी कुमारी (भाजपा) इंद्रा देवी (कांग्रेस) 28 फलोदी यशवंत कंवर (कांग्रेस) सरिता (भाजपा) 29 सलूंबर पुष्पा देवी (कांग्रेस) लीला देवी मीणा (भाजपा) 30 जालोर आसू राम (कांग्रेस) दानाराम विश्नोई (भाजपा) 31 झालावाड़ वर्षा झाला (भाजपा) कुसुमलता मीणा (कांग्रेस) 32 टोंक अलका बैरवा (कांग्रेस) प्रियंका बैरवा (भाजपा) 33 डीडवाना* / बूंदी हंसा गुर्जर (कांग्रेस) मनीष कुमार सैनी (भाजपा) (बूंदी) 34 हनुमानगढ़ रेणू (कांग्रेस) सरस्वती देवी (भाजपा) 35 बांसवाड़ा रीना (बीएपी) विकास बामनिया (कांग्रेस) 36 झुंझुनूं कोमल भंवरिया (कांग्रेस) हर्षिनी कुल्हरी (भाजपा) 37 सिरोही गुमान सिंह (कांग्रेस) गंगा सिंह (भाजपा)