प्रयागराज: सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद के ध्वस्तीकरण आदेश से जुड़े मामले में बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मस्जिद कमेटी की ओर से अदालत में अपना जवाब दाखिल कर दिया गया।अब इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।6.41 करोड़ रुपये की वसूली पर पहले से लगी है रोकइससे पहले हुई सुनवाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी को अंतरिम राहत दी थी।

अदालत ने नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर की ओर से जारी 6 करोड़ 41 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति वसूली के आदेश पर रोक लगा दी थी।इसके साथ ही कोर्ट ने प्रतिवादी नंबर दो अब्दुल हामिद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अदालत ने सभी संबंधित पक्षों को तीन सप्ताह के भीतर अपना काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश भी दिया था।बिना कानूनी नोटिस कार्रवाई का आरोपमस्जिद कमेटी के मुतवल्ली के बेटे मोहम्मद तनवीर अहमद की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

इसमें प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती देते हुए राहत देने की मांग की गई है।याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रशासन ने बिना कोई कानूनी नोटिस दिए और बिना औपचारिक ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए ही मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।वर्शिप एक्ट के उल्लंघन का भी दावायाचिकाकर्ता ने प्रशासन की कार्रवाई को उपासना स्थल अधिनियम यानी वर्शिप एक्ट का खुला उल्लंघन बताया है।

याचिका में अदालत से मांग की गई है कि मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में आगे किसी भी तरह की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।इसके अलावा प्रशासन की ओर से अब तक की गई समस्त कार्रवाई को निरस्त करने की भी मांग की गई है। फिलहाल मस्जिद कमेटी अपना जवाब दाखिल कर चुकी है और अब उत्तर प्रदेश सरकार के जवाब पर सुनवाई होगी।

मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को निर्धारित की गई है।