चेन्नई: तमिलनाडु के गवर्नर ने थिरुपरनकुंद्रम दीपम विवाद पर मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से जवाब मांगा है, जिसमें पूछा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश के बावजूद दीपाथून पर कार्तिगई दीया क्यों नहीं जलाया गया। उन्होंने कोर्ट के निर्देशों को लागू करने से जुड़े सरकारी आदेशों, पुलिस निर्देशों और ऑफिशियल कम्युनिकेशन के साथ एक डिटेल्ड कंप्लायंस रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब हो कि 24 नवंबर को मदुरै प्रशासन दीपाथून की बजाए परंपरागत स्पॉट पर दीप जलवाया था। विपक्ष ने इस सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश की आवमानना करार दिया था।कार्तिगई दीपम विवाद पर आज क्या हुआ मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार की माफी।

सरकार ने यह माफी पहाड़ी की चोटी पर स्थित 'दीपाथून' (पत्थर के स्तंभ) पर दीप न जला पाने के लिए माफी मांगी है। विजय की सरकार ने मंदिर ट्रस्ट पर ठीकरा फोड़ा है। राज्य सरकार और मदुरै जिला प्रशासन ने कोर्ट में सफाई दी कि मंदिर के न्यासी बोर्ड (ट्रस्टीज) और पुजारियों ने दीपाथून पर दीप जलाने के लिए प्रस्तावित दल को अनुमति नहीं दी थी।

उन्होंने आगम परंपराओं का हवाला देते हुए पारंपरिक स्थान (उच्ची पिल्लैयार मंडपम) पर ही दीप जलाने का फैसला लिया। हिंदू धर्म परिषद और अन्य याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के अंतरिम आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की। एक नई अर्जी में यह भी मांग की गई है कि यह उत्सव 11 दिनों तक चलता है, इसलिए अभी भी दीपाथून पर दीप जलाने का निर्देश दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने अवमानना याचिकाओं और नई अर्जियों पर विचार करने पर सहमति जताई है। कोर्ट ने कहा कि इन सभी मामलों पर अगले एक-दो दिनों में सुनवाई की जाएगी। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में दाखिल नई अर्जी में दावा किया कि मंदिर के पुजारियों ने ऐसी किसी भी रोक से इनकार किया है और राज्य सरकार अदालत को गुमराह कर रही है।

दीपम विवाद पर भक्तों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वे सीएम विजय पर कोर्ट की अवमानना और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।दीपम विवाद पर विजय की TVK का स्टैंडमदुरै की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने के विवाद पर टीवीके सरकार का आधिकारिक रुख पारंपरिक रीति-रिवाजों को बनाए रखने और 'दीपाथून' स्तंभ पर नई प्रथा शुरू न करने का है।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार टीवीके सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह दलील दी कि वह किसी व्यक्ति या संगठन की मांग पर सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों में बदलाव नहीं कर सकती।सरकार ने दाखिल की थी रिव्यू पीटिशनसुप्रीम कोर्ट द्वारा 24 नवंबर को दीपाथून स्तंभ पर एक बार दीप जलाने की अनुमति दिए जाने के बाद, TVK सरकार ने इस अनुष्ठान को रोकने के लिए अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर की।

विवादित दीपाथून स्तंभ के बजाय, दीपम उत्सव पारंपरिक स्थान यानी उचिपिल्लैयार मंदिर के पास दीप मंडपम में ही मनाया गया। राज्य के कानून मंत्री सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।