भुवनेश्वर: राजनीति में राजनेताओं के कई रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग ही अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अपने काम करने के अनूठे अंदाज के लिए मशहूर शिवराज सिंह चौहान जब ओडिशा दौरे पर पहुंचे, तो उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने सहज और जमीनी अंदाज को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं।
ओडिशा दौरे के दौरान उनका ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। हीरापुर में 'खेत बचाओ अभियान' के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक मशीन से नारियल छीलते देखा। महिलाओं को काम करते देख शिवराज सिंह चौहान खुद भी मशीन पर बैठ गए और पैडल चलाकर नारियल का छिलका उतारने लगे।
मंत्री का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे। उन्होंने केवल मशीन को देखा ही नहीं, बल्कि खुद चलाकर इसकी उपयोगिता भी समझी। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।मशीन से ज्यादा चर्चा में आया शिवराज का अंदाजओडिशा में नारियल छीलने वाली मशीन का प्रदर्शन महिला श्रम को कम करने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन इस कार्यक्रम का एक दृश्य खास तौर पर चर्चा में आ गया।
केंद्रीय मंत्री का खुद पैडल चलाकर मशीन आजमाना लोगों को खूब पसंद आया। राजनीति और सरकारी कार्यक्रमों के बीच शिवराज सिंह चौहान का यह सहज अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में है।महिलाओं की मेहनत कम करेगी पैडल वाली मशीनदरअसल, नारियल का बाहरी रेशेदार छिलका उतारना मेहनत और समय लेने वाला काम है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं लंबे समय तक यह काम हाथों से करती हैं।
इसी परेशानी को कम करने के लिए ICAR-केंद्रीय कृषि महिला संस्थान (CIWA), भुवनेश्वर ने पैडल से चलने वाली नारियल डिहस्कर मशीन विकसित की है।इस तकनीक में बिजली की जरूरत नहीं होती। पैडल चलाकर मशीन के जरिए नारियल का बाहरी छिलका निकाला जा सकता है। इससे महिलाओं को हाथों से अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती और कम समय में ज्यादा काम करना संभव होता है।150 महिला स्वयं सहायता समूहों तक पहुंची तकनीकइस मशीन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के श्रम को कम करने के साथ उनकी कार्यक्षमता और आमदनी के अवसर बढ़ाना भी है।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अब तक 150 स्वयं सहायता समूहों को यह मशीन उपलब्ध कराई जा चुकी है।