भुवनेश्वर : आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का कहना जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओडिशा में आयोजित यूथ फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे श्री श्री रविशंकर ने कहा कि Gen Z की शिकायतें सच्ची थीं, लेकिन जैसे ही यह राजनीतिक रंग लेता है, मुद्दा बदल जाता है। वे कहते हैं कि मैं Gen Z को सलाह दूंगा कि वे कामयाब बनें और डिप्रेशन और गुस्से से बाहर आएं।भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में यूथ फेस्टिवल उमंग में 100 से ज़्यादा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन से आए लोगों की भारी भीड़ ने संगीत, ज्ञान और जश्न मनाया।
इसमें ऑर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रमुख श्री श्री रविशंकर मौजूद रहे। यूथ फेस्टिवल को ओडिशा के सीएम मोहन मांझी ने भी संबोधित किया।क्या बोले श्री श्री रविशंकरपीटीआई से बातचीत में श्री श्री रविशंकर ने यह बातें कहीं। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने ओडिशा (भुवनेश्वर) में जेन-जी (Gen Z) के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की समस्याएं और शिकायतें बिल्कुल जायज हैं और उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए।
श्री श्री रविशंकर का आशय नीट पेपर लीक जैसे विषयों की तरफ था। गौरतलब हो कि देश में पहले Gen Z प्रोटेस्ट के साथ ओडिशा से ही आने वाले तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था।'जेन जी बहुत आक्रामक है...'श्री श्री रविशंकर ने माना कि युवाओं की अपनी परेशानियां और शिकायतें हैं, लेकिन जब ये मुद्दे राजनीतिक रंग ले लेते हैं तो यह एक अलग विषय बन जाता है।
श्री श्री रविशंकर ने कहा कि आज की जेन-जी एक तरफ बहुत आक्रामक है, तो दूसरी तरफ अवसाद (डिप्रेसन) में चली जाती है। वे चाहते हैं कि युवा इन दोनों स्थितियों से बाहर निकलकर एक 'अचीवर' (सफल व्यक्ति) बनें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी आवाज जरूर उठाएं, लेकिन किसी भी आंदोलन के दौरान असामाजिक या राष्ट्र-विरोधी तत्वों से दूर रहें, क्योंकि ऐसे तत्व आंदोलनों में घुसपैठ कर जाते हैं।नशामुक्त ओडिशा पर जोरभुवनेश्वर में आयोजित 'उमंग 2026' युवा महोत्सव के दौरान उन्होंने युवाओं से नशे और किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों के सेवन से दूर रहने का आह्वान किया और एक 'ड्रग-फ्री ओडिशा' (नशा मुक्त ओडिशा) पर जोर दिया।
इससे पहले श्री श्री रविशंकर ने गुजरात के आणंद जिले में दिवाली के बाद एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। तब भी उन्होंने युवाओं और Gen Z से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को जरूर उठाएं, लेकिन किसी भी रूप में 'राष्ट्र-विरोधी' तत्वों से दूर रहें।