दिनकर झा, पटनाः जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों के दिल में बसते हैं। उन्होंने नीतीश सेतु नामकरण पर पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को ऐतिहासिक करार बताया। निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर भी उन्होंने खुलकर अपनी बातें रखी।विजय चौधरी ने निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर कहा कि पार्टी में सब लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार आगे बढ़े।
निशांत कुमार सब लोगों के आग्रह पर ही राजनीति में आए हैं। उन्होंने दावा कि एनडीए में पूरी तरह से एकजुटता है। यूपी में विधानसभा चुनाव में जदयू के लड़ने के सवाल पर कहा कि इसे लेकर पार्टी समीक्षा कर रही है, जल्द ही सबकुछ तय हो जाएगा।21 को पीएम मोदी की ऐतिहासिक सभा होगीविजय चौधरी ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 21 नवबंर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं, ये दौरा ऐतिहासिक होगा।
पीएम मोदी की सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। बिहार में सम्राट चौधरी भी राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं। वो नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चल रहे हैं।नीतीश सेतु को लेकर पीएम और सीएम ने सामूहिक फैसला लियाजदयू नेता विजय चौधरी ने बताया कि नीतीश सेतु को लेकर पीएम और सीएम ने सामूहिक फैसला लिया।
इस फैसले ने बिहार के लोगों के दिल को छुआ है। इस निर्णय की खूब सराहना हो रही है। इस फैसले से साफ है कि नीतीश कुमार आज भी बिहार के लोगों के दिल में बसते हैं। जिस इलाके से ये पुल गुजरेगा, उस इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है और इससे आगे भी रहने वाले लोग बेहद उत्साहित है। इस सेतु के निर्माण के दौरान नीतीश कुमार ने कई बार दौरा किया था।
जब निर्माण कार्य में थोड़ी देरी होती तो वो सख्त जो जाते थे और तुरंत निर्देश देते थे कि इसका जल्द से जल्द निर्माण कराए।बिहार के पैसे से बन रहे पुल का नाम बिहार के नेता नाम परउपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का मान बढ़ा रहे हैं और मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
आरजेडी की ओर से नीतीश सेतु के नाम पर आपत्ति जताने पर विजय चौधरी ने कहा कि आज जो लोग आपत्ति जता रहे हैं, उनका इस सेतु में क्या योगदान रहा है, इसके बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। बिहार के पैसे से पुल बना, तो बिहार के नेता का ही नाम रखा गया है, ये बड़ी बात है।