डीएमके के नेताओं ने गुरुवार को एक बार फिर साफ कहा कि पार्टी 'न्यायपूर्ण परिसीमन' (Fair Delimitation) की अपनी मांग पर अडिग है। पार्टी का रुख यह है कि जब तक प्रस्तावित बिल संसद में पेश नहीं होता और उसकी पूरी डिटेल्स सामने नहीं आतीं, तब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जाएगा। डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बिल आने के बाद इस मुद्दे पर आखिरी फैसला लेंगे।
हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हमने अपना स्टैंड पहले ही पब्लिक कर दिया है। हम सिर्फ और सिर्फ फेयर डिलिमिटेशन चाहते हैं। बिल आने दीजिए। उसके बाद हमारे नेता फैसला करेंगे। अभी कुछ और कहना जल्दबाजी होगी।सरकार की तैयारी और अटकलेंदरअसल, पार्टी का यह बयान ऐसे समय आया है जब राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं कि केंद्र सरकार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को 2029 से लागू करने के मकसद से परिसीमन बिल पर फिर से विचार कर रही है।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तय की गई है। इसके साथ ही केंद्र ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का चार दिन का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र बुलाने का ऐलान भी कर दिया है।
इन घटनाक्रमों से साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार जल्द ही इन दोनों विधेयकों को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकती है।पार्टी हाईकमान का इंतजारवहीं, नाम न बताने की शर्त पर डीएमके के एक और सीनियर लीडर ने बताया कि पार्टी अपना रुख तय करने से पहले प्रस्तावित कानून की पूरी डिटेल्स का इंतजार करेगी। बिल का ड्राफ्ट देखे बिना कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि हाईकमान पहले बिल की पूरी जांच करेगा, फिर वरिष्ठ साथियों और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करके आखिरी फैसला लेगा।अप्रैल 2026 में स्टालिन का कड़ा विरोधजब अप्रैल 2026 में परिसीमन से जुड़ा कानून पहली बार पेश किया गया था, तो उस समय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बिल के ड्राफ्ट को केंद्र सरकार का 'सोचा-समझा धोखा' बताते हुए कड़ी आलोचना की थी।
स्टालिन ने उस समय कहा था कि उनके शब्द कुछ और कहते हैं, उनके काम कुछ और बताते हैं। उन्होंने जो बिल पेश किया है, वह एक योजनाबद्ध धोखा है। हम इसे पूरी तरह खारिज करते हैं। इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।नमक्कल में बिल जलाया और काला झंडा फहरायातमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नमक्कल में एक चुनावी सभा के दौरान स्टालिन ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल का खुलेआम विरोध किया था।
उन्होंने बिल की कॉपी जलाई और उस घर पर काला झंडा फहराया, जहां वे उस समय ठहरे हुए थे। उन्होंने डीएमके के राज्यव्यापी आंदोलन के हिस्से के रूप में बिल के खिलाफ नारेबाजी की और अपील की कि इसे 'जल्दबाजी में' पास न किया जाए। स्टालिन ने बिल को पूरी तरह वापस लेने की मांग भी की थी।131वें संविधान संशोधन बिल की असफलतागौरतलब है कि संविधान का 131वां संशोधन बिल, 2026 (जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया और लोकसभा की सीटें बढ़ाने से जोड़ा गया था ) 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया था।
इसी वजह से वह बिल पास नहीं हो सका था। अब नए सत्र और कैबिनेट बैठक के मद्देनजर यह देखना दिलचस्प होगा कि डीएमके और एमके स्टालिन इस बार प्रस्तावित बिल पर क्या रुख अपनाते हैं।