तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए का एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में बंटाधार हो गया। श्रीलंका ए ने गुरुवार को तिलक ब्रिगेड को 8 विकेट से मात दी। अभिषेक शर्मा (63 गेंदों में 78), तिलक (66 गेंदों में 53) और शाहबाज अहमद (48 गेंदों में 54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंडिया ए ने 317/8 का स्कोर खड़ा किया।

एक समय भारत 235 रन पर 6 विकेट गंवाकर संकट में था लेकिन शाहबाज और तनुष कोटियान (30 गेंदों में 28) ने चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका ए ने 41.3 ओवर में दो विकेट पर 318 रन बनाकर फाइनल में एंट्री की। श्रीलंका के लिए ओपनर लसिथ क्रूसपुले (107 गेंदों में 116) और सिनेथ जयवर्धने (70 गेंदों में 105) ने शतक ठोका।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की दमदार साझेदारी की और भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।इस प्लान के फ्लॉप होने से डूबी लुटियातिलक ने सेमीफाइनल का कड़वा सच कबूला है। उन्होंने स्वीकार किया कि 15 ओवर वाले प्लान के फ्लॉप होने से इंडिया ए की लुटिया डूबी। तिलक ने सेमीफाइनल के बाद 174 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप और बतौर कप्तान बॉलिंग में बदलाव पर कहा, '' उन्हें श्रेय जाता है।

दोनों ओपनर्स ने वाकई बहुत अच्छा खेला। मैं सभी बॉलर्स को ट्राई कर रहा था, लेकिन हमारे लिए खराब दिन रहा। मुझे कोई मदद नहीं मिली। लेकिन ठीक है। पूरा श्रेय श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जाता है।'' तिलक ने 318 रन का बचाव करते समय टीम के प्लान पर कहा, ''मैं अपने खिलाड़ियों से कह रहा था कि शुरुआती 15 बहुत अहम होंगे।

अगर हम उन्हें प्रति ओवर छह या उससे कम रन पर रोक पाते तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होता। बाद में पिच थोड़ी धीमी हो जाती है। हमारा यही प्लान था लेकिन बदकिस्मती से हम इसपर सही तरह से अमल नहीं नहीं कर पाए।'''ईमानदारी से कहूं तो हमें लगा कि...'कप्तान ने शुरुआती 10 ओवर में 95 रन बनाने के बावजूद स्कोर बोर्ड पर 317 लगाने पर कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो हमें लगा कि 320-330 के आसपास का स्कोर अच्छा रहेगा।

लेकिन 20 ओवर के बाद विकेट थोड़ा धीमा हो गया। शुरू के 20 ओवर में बल्ले पर गेंद अच्छी तरह आ रही थी। लेकिन उसके बाद पिच थोड़ी धीमी हो गई। कुछ गेंदें रुककर रही थीं और नीचे रह रही थीं। फिर हमने लगातार तीन विकेट खो दिए। उसके बाद तनुश और शाहबाज ने जिस तरह से बैटिंग की, उससे हमने वापसी की। बोर्ड पर 317 का स्कोर अच्छा था।'''हमें बैठकर आत्ममंथन करना होगा कि...'इंडिया ए भले ही फाइनल में नहीं पहुंच पाई लेकिन कप्तान ने टीम के टूर्नामेंट अभियान में सकारात्मक बातों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ''कई सकारात्मक चीजें रहीं। कई युवा खिलाड़ी पहली बार खेले, खासकर शाहबाज और तनुष। तनुष और शाहबाज ने डेब्यू किया। शाहबाज अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। यह पॉजिटिव बात है। तनुष भी एक ऑलराउंडर हैं। अगर आप बैटिंग यूनिट को देखें तो हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

लेकिन गेंदबाजी में हमें ड्रेसिंग रूम में बैठकर या घर वापस जाकर आत्ममंथन करना होगा कि कहां सुधार की जरूरत है। हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे।''