Cyclone Akvan Live: चक्रवाती तूफान को लेकर राहत भरी खबरCyclone Akvan Live: ओडिशा के तट से टकराने वाले चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया है कि अकवान के कारण राज्य में अब तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल की क्षति की खबर नहीं है। मोहंती ने बताया कि तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया।.

Cyclone Akvan Live: 2 दशक से तूफानों से निपट रहा ओडिशाCyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान के दस्तक के बीच ओडिशा ने कमर कस ली है। राज्य में गुरुवार को संवेदनशील जिलों से 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान से पहले बीते कुछ दिनों पहले ही यहां अर्नब और मुरासु नाम के तूफानों ने भी तबाही मचाई थी।

राज्य 1999 के भीषण चक्रवात में मची तबाही के बाद राज्य लगातार तूफानों से जूझ रहा है। हालांकि अब बेहतर तैयारी और तकनीक की मदद से राज्य ने अपनी तैयारी मजबूत कर जान माल के होने वाले नुकसान को काफी कम कर दिया है।. Cyclone Akvan Live: 3 घंटे में कमजोर हो जाएगा अकवानCyclone Akvan Live: मौसम विभाग के मुताबिक अकवान ने शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे के बीच तट को पार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 8 बजे चक्रवाती तूफान का केंद्र गोपालपुर के पास था। उस समय यह कलिंगपट्टनम से करीब 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, पुरी से 130 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व के पास था। आईएमडी ने बताया कि तूफान अगले तीन घंटों में ओडिशा के ऊपर से उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

इसके बाद अगले छह घंटों के दौरान इसके और कमजोर होकर दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।. Cyclone Akvan Live: ओडिशा में अगले 7 दिनों का कैसा रहेगा मौसम?Cyclone Akvan Live: ओडिशा में चक्रवाती तूफान अकवान ने दस्तक दे दी है। इससे मौसम भी बिगड़ गया है। अगले 7 दिनों में यहां बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 19 और 20 नवंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान बिजली चमकने, गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। 21 नवंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 22 और 23 नवंबर को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश, गरज के साथ तूफान या धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।

24 और 25 नवंबर को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धुंध होने की संभावना है।. Cyclone Akvan Live: IMD ने लैंडफॉल पर क्या बताया?Cyclone Akvan Live: अकवान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि भीषण चक्रवाती तूफान अकवान ने शुक्रवार सुबह को गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार कर लिया है।

मौसम विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, चक्रवाती तूफान अकवान ने आज यानी 20 नवंबर, 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 से 8:30 बजे के बीच 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार किया। तट से टकराने की प्रक्रिया अगले दो घंटे तक जारी रहेगी।.

Cyclone Akvan Live: राहत शिविर में भेजे जा रहे लोगCyclone Akvan Live: ओडिशा में अकवान तूफान का कहर जारी है। इस बीच राज्य सरकार ने यहां चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका वाले जिलों में 9,341 राहत शिविर बनाए हैं। लाखों लोगों को यहां लाया जा रहा है। इन शिविरों में खाने, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।.

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान ने पार किया आंध्र-ओडिशा तटCyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान ने आंध्र-ओडिशा तट पार कर लिया है। आईएमडी ने बताया कि तूफान शुक्रवार सुबह साढे सात बजे से साढ़े बजे के बीच गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार कर गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया अगले दो घंटे तक जारी रहने की संभावना है।. Cyclone Akvan Live: 3 हफ्ते में तीसरे तूफान की आफतCyclone Akvan Live: चक्रवाती तूफान की आहट से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में खौफ का माहौल है। क्षेत्र में बीते 3 हफ्तों में तीसरे तूफान ने दस्तक दी है। इससे पहले हाल ही में अर्नब और मुरासु ने यहां तबाही मचाई थी।.

Cyclone Akvan Live: गोपालपुर में बिगड़े हालातCyclone Akvan Live: चक्रवात के तट के संपर्क में आने के साथ ही गोपालपुर में समुद्र की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं और समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। पूरे ओडिशा में अलर्ट जारी है।. Cyclone Akvan Live: 90 की रफ्तार से हवा चलेगीCyclone Akvan Live: भारतीय मौसम विभाग के निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच पूरी होने की संभावना है।

तूफान के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर हवा के झोंकों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।. Cyclone Akvan Live: अकवान का लैंडफॉल शुरूCyclone Akvan Live: चक्रवाती तूफान अकवान के लैंडफॉल हो गया है। ओडिशा के गोपालपुर तट के पास शुक्रवार सुबह इसके तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

इससे पहले ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इनमें 4 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।. Cyclone Akvan Live: NDRF की 31 टीमें तैनातCyclone Akvan Live: अकवान को लेकर जारी चेतावनी के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अपनी 31 टीमें तैनात की हैं।

इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने और राहत और बचाव अभियान चलाने वालीं 18 अतिरिक्त टीमों को रिजर्व में भी रखा गया है। जानकारी के मुताबिक NDRF ने राज्य सरकारों के साथ करीबी तालमेल बनाकर समय पर मदद पहुंचाने के लिए तैयारी कर ली है।. Cyclone Akvan Live: कहां-कहां होगी भारी बारिश?Cyclone Akvan Live: मौसम विभाग ने अकवान तूफान को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक 20 नवंबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर भारी भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं तूफान का असर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक रहेगा। 20 नवंबर को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इनके अलावा मध्य और पूर्वोत्तर भारत के छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 20 नवंबर को भारी बारिश होगी।. Cyclone Akvan Live: अकवान हुआ कमजोरCyclone Akvan Live: आईएमडी ने शुक्रवार को बताया है कि चक्रवाती तूफान अकवान अब कमजोर पड़ गया है। शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक अब यह गंभीर चक्रवाती तूफान से बदलकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने की संभावना है।. Cyclone Akvan Live: 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा अकवानCyclone Akvan Live: आईएमडी ने बताया है कि अकवान पिछले 6 घंटों में 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सुबह करीब 7 बजे जारी अपडेट के मुताबिक फिलहाल यह चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से 80 किलोमीटर पूर्व में और ओडिशा के गोपालपुर से 130 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद था।. Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान का बाहरी हिस्सा तट से टकराया, 2 घंटे में लैंडफॉल शुरूCyclone Akvan Live: IMD ने अकवान को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है।

ताजा अलर्ट के मुताबिक चक्रवात अकवान की का बाहरी हिस्सा तट की ओर बढ़ते हुए जमीन से टकराने लगी हैं। आईएमडी ने बताया है कि अगले दो घंटों के भीतर चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।. Cyclone Akvan Live: पुरी के जगन्नाथ मंदिर को लेकर अपीलCyclone Akvan Live: चक्रवाती तूफान अकवान तेजी से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है।

इस बीच पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने गुरुवार को श्रद्धालुओं से मौसम को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। वहीं पुरी का गुंडिचा मंदिर 19 से 21 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। हालांकि जगन्नाथ मंदिर खुला रहेगा और वहां पूजा-अर्चना हमेशा की तरह जारी रहेगी।. Cyclone Akvan Live: आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भी अलर्टCyclone Akvan Live: मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लूरी सीताराम राजू और अनकापल्ली जिलों में ऑरेंज अलर्ट और काकीनाडा में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उत्तरी आंध्र के लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी है।.

Cyclone Akvan Live: ईरान ने दिया है नामCyclone Akvan Live: ‘अकवान’ को यह नाम ईरान ने दिया है। उत्तरी-हिंद महासागर में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के तहत इस नाम को सुझाया गया था।. Cyclone Akvan Live: कहां तक पहुंचा था अकवान?Cyclone Akvan Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अकवान की गति अब बढ़ चुकी है।

यह 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है और गुरुवार शाम को यह ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 410 किमी तथा पुरी से 470 किमी दूर स्थित था।