वैश्विक AI स्टॉक में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक तकरार छिड़ गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वित्तीय विश्लेषण साझा करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को “आपदा” बताने वाले विशेषज्ञों पर तंज कसा। इसके बाद सीजेपी के सह-संयोजक अशुतोष रंका ने उनकी प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए।दरअसल क्रिप्टो विश्लेषण Coin Bureau ने X पर एक पोस्ट लिखा, AI स्टॉक में गिरावट के दौरान भारत एकमात्र बड़ा एशियाई बाजार था, जो हरे निशान पर बंद हुआ।पोस्ट में क्या लिखा गया?पोस्ट में लिखा गया, एशियाई शेयर बाजारों में AI कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के बीच भारतीय बाजार ने उलट रुख दिखाया।

जहां एशिया के ज्यादातर बड़े बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं भारत का बाजार बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। इस तेजी की एक वजह भारतीय शेयर बाजार में AI कंपनियों की सीमित हिस्सेदारी को बताया जा रहा है।दरअसल, भारतीय बाजार में बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियों का बड़ा हिस्सा है, जबकि चिप बनाने वाली कंपनियों की मौजूदगी नहीं के बराबर है।

पिछले दो साल में यही बात भारत की कमजोरी मानी जा रही थी। AI कंपनियों में निवेश की होड़ के बीच विदेशी निवेशकों ने 2026 की पहली छमाही में भारतीय बाजार से रिकॉर्ड 29 अरब डॉलर निकाले थे।लेकिन अब यही बात भारतीय बाजार के लिए फायदा बनती दिख रही है। नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में रिकॉर्ड 10 अरब डॉलर का निवेश किया।

AI शेयरों में गिरावट के बीच निवेशकों का पैसा भारत जैसे बाजारों की ओर मुड़ता दिख रहा है।विडंबना यह है कि AI सेक्टर में भारत की सीमित मौजूदगी, जिसे पहले उसकी कमजोरी माना जा रहा था, अब बाजार के लिए सुरक्षा कवच बनती दिख रही है। दुनिया की नजर AI शेयरों में जारी बिकवाली पर है, लेकिन असली सवाल यह है कि निवेशकों का पैसा अब किस बाजार में जा रहा है।क्यों भिड़े हिमंत बिस्वा और आशुतोष रांका?कॉइन ब्यूरो के इस पोस्ट को शेयर करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, “'भारतीय अर्थव्यवस्था आपदा है' कहने वाले विशेषज्ञों के लिए दो मिनट का मौन।

पता चला कि आपदा तो वे खुद थे।”असम के मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक अशुतोष रंका ने उनकी प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए।उन्होंने हिमंत के पोस्ट को शेयर कर लिखा, “क्या आपने इसे ठीक से पढ़ा? ‘भारत का AI एक्सपोजर लगभग नहीं है।’ ‘उसके पास जीरो चिपमेकर हैं।’ उन्होंने कहा कि इस तर्क का मतलब यह है कि जो लोग कार नहीं खरीदते, वे भारत में इसलिए निवेश करें क्योंकि भारत में सड़कें नहीं हैं।रंका ने आगे पूछा, “इस पर कौन खुश होता है, खासकर एक मौजूदा मुख्य मंत्री?” उनका तर्क था कि AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की कम भागीदारी को निवेश के लिए सकारात्मक बताना गलत है।