कॉकरोच जनता पार्टी ने 'कॉकरोच क्लब' की शुरूआत की है। आशुतोष रांका ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- 'कॉकरोच क्लब की शुरूआत हो चुकी है। फुल एपिसोड जल्द ही जारी किया जाएगा।' यह क्या है, इसमें क्या होगा जैसी तमाम बातें कॉकरोच पार्टी के तमाम लीडर पहले ही थोड़ा-बहुत बता चुके हैं। लेकिन सवाल है कि इस क्लब के पहले ऐपिसोड में कौन आया और कौन नहीं।

रांका ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें भीड़ तो दिख रही है लेकिन CJP के मुखिया नहीं दिखाई दे रहे हैं।रांका ने शेयर की तस्वीरें, कौन-कौन दिखाई दिया?आशुतोष रांका ने अपने एक्स हैंडल पर 11 फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कॉकरोच क्लब में परर्फॉम करते हुए आर्टिस्ट देखे जा सकते हैं। कुछ तस्वीरों में ऑडियंस को भी दिखाया गया है।

वहीं एक तस्वीर में स्टेज पर आशुतोष रांका और सौरव दास को देखा जा सकता है। सौरव माइक पर कुछ बोल रहे हैं, जबकि रांका साइड में खड़े हैं। एक अन्य तस्वीर में अजिंक्य शिंदे को भी देखा जा सकता है। अंजिक्य शिंदे वही शख्स हैं, जिन्होंने कॉकरोच के उस प्रोटेस्ट को लीड किया था, जब CJP के सभी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।CJP के मुखिया गायब दिखेवहीं एक अन्य फोटो में CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी देखा जा सकता है।

और उनके बगल में स्टैंड अप कॉमेडियन मराठी कपिल दिखाई देते हैं। इस तरह शेयर की गई इन फोटो में सीजेपी के सभी बड़े चेहरे दिखाई देते हैं, लेकिन मुखिया अभिजीत दीपके की फोटो कहीं नहीं दिखती है। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपके ने इसमें भाग नहीं लिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आशुतोष रांका ने ट्विट किया और लिखा- ‘कॉकरोच क्लब शुरू हो गया है।

पूरा एपिसोड जल्द जारी किया जाएगा।’आखिर इस क्लब में क्या होगा?कॉकरोच पार्टी ने पहले बताया था कि इस क्लब में कॉमेडी, व्यंग्य और बौद्धिक चर्चाओं के एक अनोखे मिश्रण के माध्यम से महात्मा गांधी की विचारधारा और देश में उनके योगदान के बारे में युवाओं को जानकारी दी जाएगी और इस बारे में जागरूकता फैलाकर उसे युवाओं खासकर जेन-जी तक पहुंचाया जाएगा।

पार्टी के मुताबिक इस पहल का मकसद गांधीजी के विचारों को पारंपरिक चर्चाओं के दायरे से बाहर निकालकर, उन्हें ऐसे रूप में पेश करना है जो आज की युवा पीढ़ी से जुड़ सकें। अपनी इस पहल के दौरान पहले कदम के तौर पर, पार्टी शनिवार (21 नवंबर) को पुणे में 'लिगेसी ऑफ बापू' का पहला कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी कार्यक्रम के साथ 'कॉकरोच क्लब' की भी शुरुआत होगी।