संसद का मानसून सत्र 103 दिन बीत जाने के बाद भी आधिकारिक रूप से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार के सामने सीटों की संख्या, सदन का प्रबंधन और विपक्ष के विरोध की बड़ी चुनौती है। सरकार परिसीमन से जुड़े <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/women-reservation-bill data-vars-anchor-text=महिला आरक्षण विधेयक data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>महिला आरक्षण विधेयक पर फिर से विचार करने की तैयारी कर रही है।
प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि वे 15 दिसंबर से पहले अगले संसद सत्र की पूरी तैयारी कर लें और इस बीच विदेश यात्रा से बचें।
सरकार 15 दिसंबर से पहले सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। संसदीय कार्य संबंधी कैबिनेट समिति इसकी तारीख और समय तय करेगी।पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार को मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में संसद के अगले सत्र का मुद्दा भी उठा। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 15 दिसंबर से पहले संसद का सत्र बुलाने का संकेत दिया।
उन्होंने कहा कि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति सत्र शुरू होने की तारीख और उसकी अवधि को अंतिम रूप देगी। मोदी ने सत्र की तैयारियों की जरूरत पर जोर देते हुए मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों को आगामी सत्र के लिए तैयार रखने को कहा है।नहीं हुआ है सत्रावसनबुधवार रात तक संसद का मानसून सत्रावसान नहीं हुआ है।
दोनों सदनों की बैठक 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के 103 दिन बाद भी सत्रावसान की घोषणा नहीं की गई है। संसद का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-winter-session data-vars-anchor-text=शीतकालीन सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शीतकालीन सत्र बुलाने में देरी को लेकर विपक्ष के लगातार सवालों के बीच इन घटनाक्रमों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विपक्षी दलों ने कहा है कि मानसून सत्र स्थगित हुए 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सदन का सत्रावसान नहीं किया गया है। इस देरी से संसद का <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/parliament-special-session data-vars-anchor-text=विशेष सत्र data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विशेष सत्र बुलाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
यह चर्चा खास तौर पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन के संदर्भ में हो रही है।संसद का अगला सत्र 15 दिसंबर से पहले होने की संभावना के बीच सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सरकार परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पेश करेगी। हालांकि, इस महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या जुटाना सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
वर्तमान 543 सदस्यीय लोकसभा में इस विधेयक को पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 361 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी। तीन सीट रिक्त होने के कारण लोकसभा में फिलहाल 540 सदस्य हैं। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास 320 सदस्य हैं और दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए उसे विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत होगी।बदल गए हैं सियासी समीकरणअप्रैल में लोकसभा में विधेयक के गिर जाने के बाद से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं और 26 सांसद विपक्षी खेमे से अलग हो गए हैं।
तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय कर लिया और राजग को समर्थन देने का भरोसा दिया। वहीं, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/shivsena data-vars-anchor-text=शिवसेना data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसद <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/eknath-shinde data-vars-anchor-text=एकनाथ शिंदे data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।
इन घटनाक्रमों से सरकार की स्थिति मजबूत हुई है, लेकिन इसके बावजूद उसे अतिरिक्त समर्थन की जरूरत होगी। लोकसभा में 22 सदस्यों वाली द्रमुक और आठ सदस्यों वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) बदलते राजनीतिक समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकती हैं।राजनीतिक चुनौती केवल संख्या जुटाने तक सीमित नहीं है।
विपक्षी दलों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। ऐसे में विपक्षी दल संसद में भी अपना विरोध जारी रख सकते हैं, जिससे आगामी सत्र में फिर हंगामे के आसार हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के एक सांसद ने कहा कि जब तक सदन सुचारू रूप से नहीं चलेगा, तब तक संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा और मतदान संभव नहीं होगा।सत्र बढ़ाने या बुलाने के लिए क्या है नियम?मौजूदा सत्र को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम दो दिन पहले सूचना देना जरूरी है, जबकि नया सत्र बुलाने के लिए कम से कम 14 दिन पहले सूचना देनी होती है।
सरकार ऐसे एक फार्मूले पर विचार कर रही है, जिसके तहत परिसीमन के प्रभावों को लेकर, खासकर दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए, सभी राज्यों में लोकसभा सीट की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी।प्रस्तावित रूपरेखा में 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीट का मौजूदा अनुपात भी बरकरार रखने की बात है, हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रस्तावित विधेयक -संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को 17 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में आवश्यक समर्थन नहीं मिल पाया था। ऐसे में शीतकालीन सत्र में इस विधेयक का भविष्य सरकार के लिए एक अहम राजनीतिक और विधायी परीक्षा होगा।एजेंसी इनपुट के साथ