नई दिल्ली: रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श और इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन के बीच तीखी कहासुनी देखने को मिली। पहली पारी के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर शॉर्ट गेंद डाली जिस तक ओवरटन नहीं पहुंच सके और उन्हें बाई के रूप में रन लेना पड़ा।
रिप्ले में यह वाइड जैसी दिख रही थी जिससे नाराज होकर ओवरटन स्टंप माइक पर भड़क उठे और गाली देते हुए बोले यह तो पक्का वाइड होनी चाहिए थी।मिचेल मार्श के साथ भी हुई ओवरटन की बहसदूसरे छोर पर पहुंचने के बाद भी ओवरटन मैदानी अंपायर के सामने अपनी बात रखते रहे जबकि एडवर्ड्स चौथी गेंद के लिए रन-अप शुरू कर चुके थे।
एडवर्ड्स को यह स्थिति रास नहीं आई और वे फॉलो-थ्रू में रुक गए जिसके बाद मिचेल मार्श भी अपनी फील्डिंग पोजीशन से दौड़कर बीच में आ गए और ओवरटन से बहस करने लगे।मैच में क्या-क्या हुआ?इससे पहले इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने का फैसला किया था, लेकिन मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब इंग्लैंड के टॉप चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और फिल सॉल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, ब्रूक तथा टॉम बैंटन महज 4.2 ओवर के भीतर पवेलियन लौट गए जिससे टीम 32/4 के संकट में फंस गई।जैसे-तैसे 181 रन तक पहुंची इंग्लैंड की टीमशुरुआती झटकों के पीछे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और राइली मेरेडिथ की धारदार गेंदबाजी रही, जिन्होंने दो-दो विकेट चटकाए।
जॉनसन ने सॉल्ट और ब्रूक को आउट किया, जबकि मेरेडिथ ने डोनाल्ड और बैंटन को चलता किया। मुश्किल हालात में जॉर्डन कॉक्स और जेम्स कोल्स ने 37 गेंदों पर 44 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। इसके बाद निचले क्रम में सैम करन और जेमी ओवरटन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 28 गेंदों में 50 रन और 9 गेंदों में 20 रन बनाए तथा दोनों ने मिलकर सात छक्के जड़ते हुए इंग्लैंड को 181/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया।ऑस्ट्रेलिया ने गंवाई सीरीजजवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी और 7 रनों से हार के साथ सीरीज भी 3-1 से गंवा बैठी।
कप्तान मिचेल मार्श ने अकेले दम पर 57 गेंदों में 119 रनों की तूफानी पारी खेलकर उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित साथ नहीं मिल सका। जैक फ्रेजर-मैकगर्क (0), सैम हार्पर (18), निखिल चौधरी (12) और टिम डेविड (12) बड़ी पारियां नहीं खेल सके। आखिरी ओवर में 12 रन की जरूरत के बीच हेनरी क्रोकॉम्ब ने सटीक स्लोअर कटर गेंदों से पहले मार्श और फिर जोएल डेविस (0) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।