यूपी की बिरहा गायिका रुचि यादव का एक वीडियो को लेकर विवादों में हैं। इसमें उन पर भगवान <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/god-shiva data-vars-anchor-text=शिव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>शिव, विष्णु और पुजारियों पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है।
इससे आहत उज्जैन के अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, साधु संतों और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। आक्रोशित लोगों ने रुचि यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में सवर्ण आर्मी की शिकायत पर यूपी के महेशगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।उज्जैन में प्रोटेस्ट की तैयारीप्राप्त जानकारी के मुताबिक, गायिका रुचि यादव के खिलाफ उज्जैन में ब्राह्मण समाज के साथ साधु संत और हिन्दूवादी नेता सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने रुचि यादव के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। समाज ने रुचि यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पहले भी रुचि यादव कथित आपत्तिजनक गीत को लेकर विवादों में रही हैं। उस समय प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ था तब उन्होंने माफी मांग ली थी।भगवान शिव और विष्णु पर अभद्र टिप्पणियांमहाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में गायिका रुचि यादव का वीडियो आया है।
इसमें वह अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। वह भगवान शिव और विष्णु पर अभद्र टिप्पणियां कर रही हैं। देवी-देवताओं के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस मामले में केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।सख्त कार्रवाई की मांगवहीं स्वस्तिक पीठ के पीठाधीश्वर डॉ.
अवधेश पुरी जी महाराज का कहना है कि जिस तरह विरहा गायकी रुचि यादव ने भगवान शिव और विष्णु पर अभद्र टिप्पणी की है। उससे हर हिन्दू आक्रोशित है। रुचि यादव के बयान से हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/yogi-government data-vars-anchor-text=योगी सरकार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>योगी सरकार को रुचि यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।पुजारी समाज पर भी विवादित टिप्पणीउज्जैन के अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने रुचि यादव के कृत्य को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया है।
वायरल विवादित वीडियो में रुचि यादव भगवान शिव और विष्णु पर अश्लील टिप्पणी करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं उनकी गायक टीम में बैठा कोई पुजारी समाज पर विवादित टिप्पणी करता सुनाई दे रहा है। इस वीडियो में रुचि यादव ठहाके लगाती नजर आ रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है।यूपी के महेशगंज थाने में केस दर्जवहीं सवर्ण आर्मी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कमलेन्द्र उर्फ पवन मिश्रा ने यूपी के प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में शिकायत दी है।
इस पर यूपी पुलिस ने बिरहा गायिका रुचि यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कमलेन्द्र मिश्रा ने रुचि यादव पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण के बारे में महेशगंज के थाना प्रभारी भूपेशनाथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव