प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार देर रात प्रतियोगी छात्र का शव मिला। उसकी पहचान जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के हसौली निवासी रोहन जायसवाल (23) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे मकान में छात्र का शव मिलने की सूचना मिली थी।

रोहन पिछले दो वर्षों से राजापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि परिजन शुरुआत में पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।