गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बिहार के पटना जिले के आलमगंज (गुलजारबाग) क्षेत्र के निवासी हैं, जिनकी पहचान पिकअप चालक मो. समीम, मो. नासीर और आफताब के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पक्षियों को मिर्जापुर और चंदौली के वन क्षेत्रों से शिकारियों के माध्यम से खरीदकर लाए थे।

सभी प्रतिबंधित पक्षी आदमपुर क्षेत्र के बहेलिया में बेचने के लिए ले जा रहे थे। वन विभाग ने बरामद सभी 650 पक्षियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया है। चूंकि इन पक्षियों का शिकार और व्यापार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसलिए विभाग ने आरोपियों के खिलाफ अधिनियम की धारा 2, 9, 39, 48, 50 और 51 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। - डॉ. रवि कुमार सिंह, वन संरक्षक।