आरोप है कि लेखपाल, कानूनगो उनसे संतुष्ट नहीं हैं, इसके चलते उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित का कहना है कि प्रशासन दोनों पक्षों को संतुष्ट करें। पीड़ित ने इसे लेकर दो नवंबर को भी प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि पूर्व डीएम ने मामले के समाधान के लिए तीन बार एसडीएम को फोन किया, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।

शुक्रवार को आत्मदाह के प्रयास के बाद एसडीएम ने उन्हें बुलाया। उन्होंने सभी पक्षों को बैठक के लिए बुलाकर विवाद का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रकरण संज्ञान में है। मामला सिविल कोर्ट में लंबित होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, शनिवार को सभी पक्षों को बुलाया गया है, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी इस साल हुई इस तरह की तीसरी घटना 19 अगस्त को बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों ने जमीन विवाद नहीं सुलझने पर कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया था। 21 अक्तूबर को बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव निवासी रीना निषाद अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थीं।

उन्होंने खुद और बच्चों पर डीजल उड़ेल लिया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, वकीलों और एलआईयू टीम ने समय रहते हस्तक्षेप कर सभी को बचा लिया था।