महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज मुरादाबाद। सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी महक मलिक ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि 10 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह घर से दूध लेने जा रही थी। सरकारी जमीन पर बने रास्ते में एक परिवार के लोग भैंस नहला रहे थे। जिसकी गंदगी महिला के कपड़ों पर आ गई।

महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। महिला ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद आरोपी कमल ने अपने भाई लाखन, कपिल और मां श्रद्धा के साथ घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एल्युमिनियम की सिल्लियां चोरी मझोला थानाक्षेत्र में चोरों ने कारखाने से सात क्विंटल एल्युमिनियम की सिल्लियां चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी मो. फैजान ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मझोला के टीपी नगर जन्नत बाग में कारखाना है।

उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की रात चोरों ने कारखाने से करीब सात क्विंटल एल्युमिनियम की सिल्लियां चोरी कर ली। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।