अमेरिका की शिकागो युनिवर्सीटी में राहुल गांधी के पाकिस्तान और भारत को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी गलियारों में हंगामा हो गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर वार करते हुए उन्हें पाकिस्तान का फैन बॉय बता दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि वह विदेशी धरती पर देश की छवि धूमिल करते हैं और उन्हें देशहित की भी कोई परवाह नहीं है।

राहुल गांधी ने ईरान युद्ध को लेकर कहा कि एक तरफ पाकिस्तान आगे आकर ईरान और अमेरिका से बात कर रहा था तो वहीं भारत उस चर्चा में कहीं नहीं था।शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। यह तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच चर्चा के दौरान की थी।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री इस टेबल पर कभी नहीं बैठ पाएंगे कयोंकि वह एक समझौते वाला पीएम कभी ऐसा नहीं कर सकता है।बीजेपी बोली, पाकिस्तान के फैन बॉय हैं राहुल गांधीराहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि वह पाकिस्तान को आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं।

वह चाहते हैं कि पाकिस्तान को देखकर भारत अपनी विदेश नीति बनाए। आखिर राहुल गांधी को पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों है। जब वह विदेश के मंच पर पहुंचते हैं तो पाकिसतान के फैन बॉय बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भूल जाते हैं कि भारत ही वह देश है जिससे रूस और यूक्रेन दोनों शांति समझौदा करवाने की दरखास्त करते हैं।

ईरान भारत के लिए होर्मुज से प्रतिबंध हटा लेता है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 26/11 के हमले के बाद भी समझौता ही किया था और पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया।भारत बन गया है साइड प्लेयर- राहुल गांधीराहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत साइड प्लेयर बनकर रह गया है। बहुत ही हैरान करने वाला है कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान से बात कर रहा है।

भारत केवल देख रहा है। हमारा सभी देशों के साथ अच्छा संबंध है। अमेरिका, रूस और ईरान सबसे हमारे संबंध हैं। उन्होंने कहा, भारत हमेशा से ही अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपनी स्वतंत्र राय रखता रहा है। आजादी के बाद से ही भारत को पता है कि हमें क्या करना है और देश का हित किसमें है। भारत को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की चर्चाओं में आगे रहना चाहिए।

हमारा भी एक विचार है।उन्होंने कहा, ईरान के बाद बहुत कुछ सामने आया। भारत में रहकर हम नहीं कह सकते कि जो कुछ हो रहा है, हमें कोई मतलब नहीं है। हमें आगे आकर चर्चा में शामिल होना होगा। राहुल गांधी की बात पर बीजेपी के प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि राहुल गांधी का बयान क्षमा करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर केवल भारत की छवि खराब करने जाते हैं।

आखिर सदन का नेता प्रतिपक्ष इस तरह बेशर्म होकर कैसे बात कर सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग मानना ही नहीं चाहते हैं कि दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है।