Cabinet Reshuffle: बीते कई महीनों से कयासों का बाजार गर्म है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों से खबर सामने आ रही है कि सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर के बाद वहां के कुछ और भाजपा सांसदों को इस विस्तार में मौका मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट में तो 23 नवंबर तक कैबिनेट विस्तार की चर्चा है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।भाजपा में बैठकों का दौरआपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक हुई।

इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। इसके अलावा बुधवार की रात को केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा नेता बीएल संतोष ने प्रधानमंत्री आवास पर एक लंबी बैठक की।

इसके बाद गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी ने भी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। आज यानी शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होने वाली है।बंगाल से सिर्फ 2 मंत्रीआपको बता दें कि फिलहाल केंद्रीय कैबिनेट में पश्चिम बंगाल से दो मंत्री हैं। बालुरघाट लोकसभा सीट से सांसद सुकांत मजूमदार और बनगांव सीट से सांसद शांतनु ठाकुर।

मजूमदार के पास शिक्षा मंत्रालय और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी है। वहीं शांतनु ठाकुर पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।पश्चिम बंगाल में 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद से रिटर्न गिफ्ट के तौर पर केंद्रीय कैबिनेट में हिस्सेदारी बढ़ने की प्रबल संभावना है।

इस चुनाव में भाजपा ने 208 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। वहीं, ममता बनर्जी 80 सीटों पर समिट गईं। इसके बाद दो सीटों पर हुए उपचुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। मुस्लिम सीट पर भी जात हासिल की।